अशोकनगर में 38 दिन पुरानी चोरी का खुलासा:आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवर और नकदी बरामद

अशोकनगर में 38 दिन पुरानी चोरी का खुलासा:आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवर और नकदी बरामद

अशोकनगर जिले के शाढ़ौरा थाना क्षेत्र के मथनेर गांव में मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी नंदकिशोर रघुवंशी (29) निवासी मथनेर के कब्जे से करीब 2 लाख रुपए कीमत के चोरी गए आभूषण और 2 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। 30 अगस्त को दर्ज हुई थी रिपोर्ट पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त को मथनेर निवासी सोनू अहिरवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात में अज्ञात व्यक्ति मकान के कमरे का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गया। शाढ़ौरा थाने में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई थी। गिरफ्तारी और पतारसी के लिए पुलिस ने इनाम भी घोषित किया था। मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने नंदकिशोर रघुवंशी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। उसके बताए स्थान से चांदी की चूड़ियां, पायल, करधनी, ब्रेसलेट, बिछिया, अंगूठी और सोने के टॉप्स के साथ 2 हजार रुपए नकद बरामद किए गए। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कार्रवाई में थाना प्रभारी सुनील सिकरवार सहित पुलिस टीम और साइबर सेल की भूमिका रही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *