रायसेन में युवक ने घर में फांसी लगाकर सुसाइड किया:परिजन बोले-नशे की हालत में आया था, पत्नी लंबे समय से मायके में

रायसेन में युवक ने घर में फांसी लगाकर सुसाइड किया:परिजन बोले-नशे की हालत में आया था, पत्नी लंबे समय से मायके में

रायसेन के बेगमगंज थाना क्षेत्र के कीरतपुर गांव में मंगलवार रात 24 वर्षीय भागीरथ पंथी ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रात करीब 8:30 बजे की है। भागीरथ ने मकान के अंदर म्याल में रस्सी बांधकर फांसी लगाई। परिजनों के अनुसार भागीरथ नशे की हालत में घर आया था। उसकी पत्नी लंबे समय से राहतगढ़ स्थित मायके में रह रही थी। परिजनों ने बताया कि इसी वजह से वह परेशान था। हालांकि, पुलिस ने अभी आत्महत्या के कारण की पुष्टि नहीं की है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की सूचना मिलने पर बेगमगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। भागीरथ की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। उसका दो साल का बेटा भी है। युवक की मौत से परिवार में मातम है। पुलिस अब परिजनों के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *