खगड़िया में जिलाधिकारी विक्रम विरकर ने बुधवार को समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों की व्यवस्था, साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव और आम लोगों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जिलाधिकारी ने विधि शाखा, अभिलेखागार, जिला पंचायती राज कार्यालय, जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, जिला अभियोजन कार्यालय, जिला आरटीपीएस कार्यालय, जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय, स्थापना शाखा, नजारत शाखा, जिला नजारत, जिला आपूर्ति कार्यालय और नीलाम शाखा समेत अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई और सुव्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को फाइलों एवं अभिलेखों का सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने पर भी जोर साथ ही कार्यालय में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को उचित तरीके से रखने और आगंतुकों के बैठने के लिए सुविधाजनक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को अपने-अपने दायित्वों का ससमय और पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली को बेहतर, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने पर भी जोर दिया। औचक निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्यालयों में आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने तथा सरकारी कार्यों के निष्पादन में व्यवस्थित व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। खगड़िया में जिलाधिकारी विक्रम विरकर ने बुधवार को समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों की व्यवस्था, साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव और आम लोगों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जिलाधिकारी ने विधि शाखा, अभिलेखागार, जिला पंचायती राज कार्यालय, जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, जिला अभियोजन कार्यालय, जिला आरटीपीएस कार्यालय, जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय, स्थापना शाखा, नजारत शाखा, जिला नजारत, जिला आपूर्ति कार्यालय और नीलाम शाखा समेत अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने कार्यालय परिसर में साफ-सफाई और सुव्यवस्थित रख-रखाव पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को फाइलों एवं अभिलेखों का सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने पर भी जोर साथ ही कार्यालय में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को उचित तरीके से रखने और आगंतुकों के बैठने के लिए सुविधाजनक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को अपने-अपने दायित्वों का ससमय और पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली को बेहतर, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने पर भी जोर दिया। औचक निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्यालयों में आने वाले लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने तथा सरकारी कार्यों के निष्पादन में व्यवस्थित व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

