रांची| रांची विश्वविद्यालय के पूर्व प्रतिकुलपति और कार्यवाहक कुलपति रह चुके डॉ. आनंद भूषण मंगलवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। डॉ. आनंद भूषण लंबे समय तक रांची कॉलेज के प्राचार्य रहे थे। बाद में रांची कॉलेज अपग्रेड होकर विश्वविद्यालय बना। डीएसपीएमयू के शिक्षकों के साथ उन्होंने रांची कॉलेज में प्राचार्य रहते अपने पुराने कार्यकाल और अनुभवों को साझा किया। मौके पर रजिस्ट्रार डॉ. धनंजय वासुदेव द्विवेदी, एकेडमिक डीन डॉ. नमिता सिंह समेत कई शिक्षक व कर्मचारी मौजूद थे। रांची| रांची विश्वविद्यालय के पूर्व प्रतिकुलपति और कार्यवाहक कुलपति रह चुके डॉ. आनंद भूषण मंगलवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। डॉ. आनंद भूषण लंबे समय तक रांची कॉलेज के प्राचार्य रहे थे। बाद में रांची कॉलेज अपग्रेड होकर विश्वविद्यालय बना। डीएसपीएमयू के शिक्षकों के साथ उन्होंने रांची कॉलेज में प्राचार्य रहते अपने पुराने कार्यकाल और अनुभवों को साझा किया। मौके पर रजिस्ट्रार डॉ. धनंजय वासुदेव द्विवेदी, एकेडमिक डीन डॉ. नमिता सिंह समेत कई शिक्षक व कर्मचारी मौजूद थे।

