मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने मंगलवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यालय पट्ट पर कालिख पोत दी। तोड़फोड़ की और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कार्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। बैरिकेडिंग की गई थी, ताकि प्रदर्शनकारी मुख्य गेट तक नहीं पहुंच सकें। लेकिन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की और सुरक्षाकर्मियों से धक्का-मुक्की की। मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार उपाध्याय ने 150 से अधिक लोगों के खिलाफ जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया। थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने कहा कि कुछ देर बाद आवेदन वापस ले लिया गया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने मंगलवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यालय पट्ट पर कालिख पोत दी। तोड़फोड़ की और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कार्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। बैरिकेडिंग की गई थी, ताकि प्रदर्शनकारी मुख्य गेट तक नहीं पहुंच सकें। लेकिन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की और सुरक्षाकर्मियों से धक्का-मुक्की की। मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार उपाध्याय ने 150 से अधिक लोगों के खिलाफ जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया। थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने कहा कि कुछ देर बाद आवेदन वापस ले लिया गया।

