बोकारो | 17वीं झारखंड राज्य जूनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप में वेदांता ईएसएल आर्चरी अकादमी के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। 2 से 4 अक्टूबर तक दुमका के करमदाधानी स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, आर्चरी अकादमी में हुई प्रतियोगिता में बोकारो का प्रतिनिधित्व करते हुए कुलदीप महतो ने जूनियर इंडियन राउंड पुरुष व्यक्तिगत ओलंपिक राउंड में स्वर्ण पदक जीता। फाइनल में उन्होंने प्रतिद्वंद्वी को 7-3 से हराकर स्टेट चैंपियन का खिताब हासिल किया। कुलदीप ने जूनियर इंडियन राउंड क्वालिफिकेशन (2×30 मीटर) में 667 अंक के साथ रजत पदक भी जीता। वहीं, जूनियर इंडियन राउंड पुरुष टीम स्पर्धा में बोकारो की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया। टीम में ईएसएल अकादमी के कुलदीप महतो, राहुल महतो और संदीप महतो शामिल थे। ईएसएल स्टील के सीईओ रवीश शर्मा ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि युवा तीरंदाजों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण से यह सफलता मिली है। बोकारो | 17वीं झारखंड राज्य जूनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप में वेदांता ईएसएल आर्चरी अकादमी के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। 2 से 4 अक्टूबर तक दुमका के करमदाधानी स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, आर्चरी अकादमी में हुई प्रतियोगिता में बोकारो का प्रतिनिधित्व करते हुए कुलदीप महतो ने जूनियर इंडियन राउंड पुरुष व्यक्तिगत ओलंपिक राउंड में स्वर्ण पदक जीता। फाइनल में उन्होंने प्रतिद्वंद्वी को 7-3 से हराकर स्टेट चैंपियन का खिताब हासिल किया। कुलदीप ने जूनियर इंडियन राउंड क्वालिफिकेशन (2×30 मीटर) में 667 अंक के साथ रजत पदक भी जीता। वहीं, जूनियर इंडियन राउंड पुरुष टीम स्पर्धा में बोकारो की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया। टीम में ईएसएल अकादमी के कुलदीप महतो, राहुल महतो और संदीप महतो शामिल थे। ईएसएल स्टील के सीईओ रवीश शर्मा ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि युवा तीरंदाजों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण से यह सफलता मिली है।

