Rise & Fall 2: ‘अल्टीमेट रुलर’ की रेस में गौतम गुलाटी और शहजाद पूनावाला में टक्कर, प्रियंका चाहर चौधरी की बिगड़ी तबीयत?

Rise & Fall 2: ‘अल्टीमेट रुलर’ की रेस में गौतम गुलाटी और शहजाद पूनावाला में टक्कर, प्रियंका चाहर चौधरी की बिगड़ी तबीयत?

Rise And Fall 2: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। शो में अल्टीमेट रूलर बनने की दौड़ अब बेहद रोमांचक हो गई है। लगातार हो रहे निष्कासन के बाद इस मुकाबले में अब सिर्फ दो दावेदार बचे हैं। गौतम गुलाटी और शहजाद पूनावाला ने अल्टीमेट रूलर के खिताब के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। अब दोनों के बीच होने वाला अंतिम मुकाबला तय करेगा कि टावर की आखिरी सत्ता किसके हाथ में जाती है।

प्रियंंका चाहर को बेसमेंट में भेजा

ताजा एपिसोड में सत्ता के समीकरण तेजी से बदलते दिखाई दिए। सबसे पहले प्रियंका चाहर चौधरी को पेंटहाउस से बेसमेंट में भेज दिया गया। नीचे पहुंचने के बाद प्रियंका अपने नए माहौल से खुश नजर नहीं आईं। वहीं ऊपर गौतम गुलाटी, इरीना रुडाकोवा और स्वरा भास्कर ने प्रियंका के व्यवहार को लेकर बातचीत की। गौतम ने कहा कि प्रियंका को बातचीत के दौरान थोड़ा नरम लहजा अपनाना चाहिए। बता दें प्रोमो में प्रियंका काफी तेज रोते हुए भी नजर आईं। देखकर ऐसा लग रहा है कि उनकी तबीयत भी खराब हो गई है।

प्रियंका को लेकर बेसमेंट में भी चर्चा जारी रही। सारा गुरपाल और निहारिका तिवारी ने सवाल उठाया कि क्या उनका हावी रहने वाला रवैया कामगारों को उनके खिलाफ कर सकता है। इस तरह प्रियंका के पेंटहाउस से नीचे जाने के बाद भी वह पूरे टावर में चर्चा का विषय बनी रहीं।

शहजाद पूनावाला के प्रियंका पर कसा तंज

इसी बीच शो में बॉलीवुड पर आधारित एक शाम का आयोजन हुआ, जिसमें शहजाद पूनावाला ने प्रियंका के बेसमेंट में जाने को लेकर एक बार फिर तंज कसा। इस दौरान शासकों को एक-दूसरे के व्यक्तित्व के हिसाब से फिल्मों के नाम देने का मौका भी मिला। बहुमत के आधार पर चुने गए इन नामों से यह पता चला कि घर के बाकी सदस्य एक-दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं।

हालांकि, नीचे मौजूद कामगारों का माहौल इससे बिल्कुल अलग था। वे अपने साथ हुए व्यवहार से नाराज नजर आए। उन्हें खाना देकर और पुराने रिश्तों की याद दिलाकर माहौल बेहतर करने की कोशिश की गई, लेकिन सारा गुरपाल पिछली घटनाओं को लेकर भावुक दिखाई दीं।

स्वरा भास्कर भी हुईं प्रियंका के खिलाफ

स्वरा भास्कर ने प्रियंका को लेकर अपनी रणनीति भी साफ कर दी। उन्होंने शहजाद से कहा कि प्रियंका की चर्चा करना बंद कर देना चाहिए, क्योंकि ज्यादा ध्यान देने से उन्हें ही फायदा और ज्यादा दिखने का मौका मिलेगा। इसके बावजूद प्रियंका दोनों मंजिलों पर बातचीत का प्रमुख मुद्दा बनी रहीं।

इसके बाद अल्टीमेट रूलर की दौड़ में बड़ा मोड़ आया। अलग-अलग तीन सदस्यीय समूहों के जरिए यह तय किया गया कि कौन-कौन इस खिताब की दौड़ से बाहर होगा। पहले चरण में शहजाद और तेज प्रताप यादव ने राज का नाम चुना, जबकि स्वरा ने करण का नाम लिया। इस प्रक्रिया के बाद राज अल्टीमेट रूलर की दौड़ से बाहर हो गए।

गौतम और शहजाद में होगी टक्कर

अगले चरण में गौतम, करण और इरीना के बीच फैसला हुआ। करण ने तेज प्रताप यादव का नाम चुना, जबकि इरीना और गौतम ने स्वरा का नाम लिया। इसके चलते स्वरा भी इस दौड़ से बाहर हो गईं।

इसके बाद हुए अगले चरण में तेज प्रताप यादव, शहजाद और राज ने करण का नाम चुना। वहीं गौतम ने शहजाद का नाम चुना। मतदान के नतीजे में तेज प्रताप यादव भी अल्टीमेट रूलर की दौड़ से बाहर हो गए। अंतिम चरण में हुए फैसले के बाद इरीना रुडाकोवा भी इस मुकाबले से बाहर हो गईं।

अब अल्टीमेट रूलर बनने की पूरी लड़ाई गौतम गुलाटी और शहजाद पूनावाला के बीच सिमट गई है। दोनों ने पूरे खेल में अलग-अलग रणनीतियों और फैसलों के जरिए अपनी जगह बनाई है। अब देखना होगा कि राइज एंड फॉल सीजन 2 के अंत में टावर की सबसे बड़ी सत्ता किसके हाथ आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *