‘पांच साल पहले लंदन में कहा था, गैंगस्टर्स से दूर रहो’, मीका सिंह ने किया मूसेवाला से आखिरी बातचीत का खुलासा

‘पांच साल पहले लंदन में कहा था, गैंगस्टर्स से दूर रहो’, मीका सिंह ने किया मूसेवाला से आखिरी बातचीत का खुलासा

Mika Singh Adviced Sidhu Moose Wala: बॉलीवुड के फेमस मीका सिंह ने दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को लेकर एक इंटरव्यू में कई बातें कही हैं। उन्होंने बताया कि मौत से कुछ दिन पहले मूसेवाला मुंबई आए थे और उन्होंने मूसेवाला को इंडिया में ही रुकने की रुकने की सलाह दी थी। मीका ने बताया कि पांच साल पहले लंदन की मुलाकात में भी उन्होंने मूसेवाला को गैंगस्टर्स से दूरी बनाए रखने को कहा था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मूसेवाला के साथ जो हुआ, वह बहुत गलत था।

‘मुंबई आए थे, मैंने कहा था- यहीं रुक जा’

मीका सिंह ने टाइम्सनाउ के साथ एक पॉडकास्ट में बताया कि सिद्धू मूसेवाला मौत से करीब चार दिन पहले मुंबई आए थे। तब मैंने उनसे कहा था, ‘तू यहां रुक जा यार। इसके बाद मीका ने सिंगर के साथ पांच साल पहले लंदन में हुई मुलाकात के बारे में भी बात की और बताया, 5 साल पहले मैं सिद्धू से लंदन में मिला था। तब भी वो यही बात कर रहा था, “यार पाजी, गैंगस्टर प्रॉब्लम चल रही है। तो मैंने बोला, “यार जितना अपने आप को दूर रखो। आज मुझे 25 साल हो गए हैं।

‘जितना हैंडशेक करोगे, उतना घुसते जाओगे’

मीका ने बताया कि उन्होंने तब मूसेवाला को सलाह दी थी कि ऐसे लोगों से जितना हो सके दूरी रखें। अपने 25 साल के अनुभव का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, तो जितना आप हैंडशेक करोगे, उतना आप घुसते रहोगे। दूर से ही आप राम-राम रखो सबसे, प्यार रखो, ना किसी से बैर रखो। आप जितना अपने आप को लोगों से मिलोगे, ऐसे-वैसे लोगों से, तो आपको फिर प्रॉब्लम आने ही वाली है।”

‘क्रॉसफायर में गई जान’

इंटरव्यू के दौरान मीका ने मूसेवाला की मौत के कारण पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि उनके हिसाब से मूसेवाला का इन मामलों में कोई सीधा इन्वॉल्वमेंट नहीं था, वह सिर्फ “क्रॉसफायर” में फंस गए।

कॉन्ट्रैक्ट और मैनेजर पर मीका का दावा

इसके साथ ही मीका ने दावा मीका ने कुछ दावे भी किए। उनका कहना था कि शुरुआती दौर में मूसेवाला एक कंपनी से साइन्ड थे और उस कॉन्ट्रैक्ट से निकलने के लिए किसी और के पास गए, जो कथित तौर पर किसी गैंगस्टर से जुड़े लोग थे। जब वो घटना हुई, तब मैंने सुना था कि सिद्धू का जो मैनेजर था, उनके घर पर वो लोग मौजूद थे। कई बार ऐसा होता है कि हमारे आसपास कुछ लोग होते हैं। अब कोई आपको पानी पिला रहा है, लेकिन हमें नहीं पता कि वह कैसा इंसान है या किससे उसकी दोस्ती है। बाद में अगर कोई परेशानी होती है, तो लोग उसका जिम्मेदार हमें ही ठहराते हैं।

मेरे ख्याल से सिद्धू के साथ भी कुछ ऐसा ही गलतफहमी का मामला हुआ। उनका जो मैनेजर था, वो बाद में ऑस्ट्रेलिया भाग गया। किसी को इसके बारे में ज्यादा पता भी नहीं चला, क्योंकि इसकी कोई खबर नहीं बनी। मेरे हिसाब से यहीं से यह पूरा सिलसिला शुरू हुआ।

सिद्धू मूसेवाला हत्या कांड

जानकारी के लिए बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जांच और कार्रवाई कई गैंगस्टर नेटवर्क तक पहुंची है और यह घटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *