मोतिहारी में 16 सितंबर 2026 को एक महिला का शव उसके घऱ में फंदे से लटका मिला। 20 दिन बाद अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें 2 महिलाओं समेत तीन लोग उसके साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। मृतका की पहचान मनीषा देवी के रूप में हुई है। वीडियो के सामने आने के बाद मृतका के भाई ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। मनीषा के भाई ने आरोप लगाया है, उसकी बहन की हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटका दिया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में SP स्वर्ण प्रभात ने कहा- वीडियो के आधार पर 1 से 2 दिनों में कार्रवाई की जाएगी। SIT का गठन किया जा रहा है। थाने की भूमिका की भी जांच करवाई जाएगी। सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला… मौत से पहले की गई मारपीट की तस्वीरें… पहले जानिए वीडियो में क्या है… वीडियो में नजर आ रहा- 3 लोग मनीषा के हाथ-पैर बांध रहे हैं। इस दौरान उसे जमीन पर पटक देते हैं। साड़ी से पैर बांधते हैं। जबकि हाथों को रस्सी से बांधा गया है। इस दौरान एक महिला मनीषा के मुंह में पाइप ठूंसते हुए नजर आती है। वही एक पुरुष उसे पीटता है। वीडियो में एक बच्चे की आवाज सुनाई दे रही है। वो कहता है, आज मरकर आइएगा। किसे कह रही हैं पागल का बेटा.. वहीं मारपीट कर रही एक महिला कहती है आज इसे मार देंगे…. बिना मारे यहां से नहीं जाएंगे। वीडियो में मनीषा जिन कपड़ों में उसी में लाश मिली थी बताया जा रहा है, यह वीडियो महिला की मौत से कुछ समय पहले का है। मारपीट के दौरान मनीषा ने पिंक कलर की सलवार सूट पहन रखी हैं। 6 सितंबर की शाम उसकी लाश भी इन्हीं कपड़ों म्ं फंदे से लटकी मिली थी। परिजन के अनुसार, वीडियो मृतका के एक पड़ोसी ने बनाया था। शुरुआत में वे लोग आरोपी के डर से इसकी जानकारी नहीं दे रहे थे, लेकिन बाद में उन्होंने हमें ये वीडियो वॉट्सएप पर शेयर किया है। 20 दिन पहले घर में शव मिला था मृतका के भाई पूरण कुमार सिंह ने बताया, 16 सितंबर की शाम हमें मनीषा के पड़ोसी ने फोन कर कहा आपकी बहन ने सुसाइड कर लिया है। हमलोग दौड़े-दौड़े उसके घर पहुंचे। इसके बाद हमने इस घटना की जानकारी तुरंत फोन कर अपने जीजा यानी की मनीषा के पति को दी। हमलोगों को समझ नहीं आ रहा था कि मनीषा सुसाइड क्यों करेगी। घटना से एक दिन पहले मेरी उससे बात हुई थी। वो नॉर्मल थी, फिर इस तरह का कदम क्यों उठाएगी। मुझे शक था कि किसी ने उसकी हत्या की है। हालांकि, बिना किसी सबूत के हमलोग किसी पर आरोप नहीं लगा सकते थे। इसी वजह से हमलोगों ने थाने में कोई शिकायत नहीं की। बहन को बाल घसीटकर मारा, रस्सी से हाथ-पैर बांधकर पटका पूरण ने आगे बताया, घटना के 20 दिन बाद 6 सितंबर को मुझे वॉट्सएप पर एक वीडियो मिला। मनीषा के पड़ोसी ने वो वीडियो भेजा था। इसमें दिख रहा है- मनीषा को 2 महिला और एक पुरुष मिलकर पीट रहे हैं। उसका बाल पकड़कर घसीट रहे हैं। साथ ही उसको जमीन पर पटककर लात-घूंसे भी मार रहे हैं। इतना ही नहीं आरोपियों ने मेरी बहन के हाथ-पैर को रस्सी की मदद से बांध दिया और लगातार उसके साथ मारपीट करते रहे। वहीं, जो बच्चा वीडियो बना रहा उसको मनीषा गाली देती नजर आ रहीं हैं। बहन का फंदे से लटका जो शव मिला है उस वक्त जो मनीषा कपड़ा पहनी थी वही कपड़ा वो लड़ाई के समय भी पहनी है। इन तीन लोगों ने ही मिलकर मेरी बहन की हत्या की है। भाई ने तीन लोगों को बनाया आरोपी मृतका के भाई पूरण कुमार सिंह ने संग्रामपुर थाने में आवेदन देकर तीन लोगों को आरोपी बनाया है। आवेदन में पड़ोसी ऋतिक कुमार, नीतू कुमारी और किरण देवी के नाम शामिल हैं। भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। परिजनों ने पुलिस से वीडियो की जांच कराने के साथ-साथ उसमें दिखाई दे रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस अब कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। सबसे पहले वीडियो की सत्यता और उसकी रिकॉर्डिंग के समय की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो वास्तव में कब बनाया गया था और उसमें दिखाई दे रहे लोग कौन हैं। ———– इसे भी पढ़ेंः कटिहार में कोर्ट जा रहे वकील का मर्डर:स्कूटी से गिराकर लाठियां बरसाईं, चाकू घोंपा फिर सिर में मारी गोली; बहन के केस को लेकर था विवाद कटिहार में सोमवार को दिनदहाड़े हुई वकील अजीमुद्दीन अंसारी उर्फ गुड्डू अंसारी की हत्या का अधिवक्ताओं ने विरोध किया है। आज मंगलवार को जिले के सभी एडवोकेट न्यायिक काम नहीं करेंगे। दरअसल, सोमवार की सुबह स्कूटी से कोर्ट जा रहे वकील अजीमुद्दीन अंसारी उर्फ गुड्डू अंसारी हत्या कर दी गई। आरोपियों ने सबसे पहले उन्हें घेरा फिर स्कूटी से गिराया और सड़क पर ही डंडे-लाठी से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद चाकू से कई वार किए और फिर सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। पूरी खबर पढ़ें। मोतिहारी में 16 सितंबर 2026 को एक महिला का शव उसके घऱ में फंदे से लटका मिला। 20 दिन बाद अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें 2 महिलाओं समेत तीन लोग उसके साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। मृतका की पहचान मनीषा देवी के रूप में हुई है। वीडियो के सामने आने के बाद मृतका के भाई ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। मनीषा के भाई ने आरोप लगाया है, उसकी बहन की हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटका दिया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में SP स्वर्ण प्रभात ने कहा- वीडियो के आधार पर 1 से 2 दिनों में कार्रवाई की जाएगी। SIT का गठन किया जा रहा है। थाने की भूमिका की भी जांच करवाई जाएगी। सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला… मौत से पहले की गई मारपीट की तस्वीरें… पहले जानिए वीडियो में क्या है… वीडियो में नजर आ रहा- 3 लोग मनीषा के हाथ-पैर बांध रहे हैं। इस दौरान उसे जमीन पर पटक देते हैं। साड़ी से पैर बांधते हैं। जबकि हाथों को रस्सी से बांधा गया है। इस दौरान एक महिला मनीषा के मुंह में पाइप ठूंसते हुए नजर आती है। वही एक पुरुष उसे पीटता है। वीडियो में एक बच्चे की आवाज सुनाई दे रही है। वो कहता है, आज मरकर आइएगा। किसे कह रही हैं पागल का बेटा.. वहीं मारपीट कर रही एक महिला कहती है आज इसे मार देंगे…. बिना मारे यहां से नहीं जाएंगे। वीडियो में मनीषा जिन कपड़ों में उसी में लाश मिली थी बताया जा रहा है, यह वीडियो महिला की मौत से कुछ समय पहले का है। मारपीट के दौरान मनीषा ने पिंक कलर की सलवार सूट पहन रखी हैं। 6 सितंबर की शाम उसकी लाश भी इन्हीं कपड़ों म्ं फंदे से लटकी मिली थी। परिजन के अनुसार, वीडियो मृतका के एक पड़ोसी ने बनाया था। शुरुआत में वे लोग आरोपी के डर से इसकी जानकारी नहीं दे रहे थे, लेकिन बाद में उन्होंने हमें ये वीडियो वॉट्सएप पर शेयर किया है। 20 दिन पहले घर में शव मिला था मृतका के भाई पूरण कुमार सिंह ने बताया, 16 सितंबर की शाम हमें मनीषा के पड़ोसी ने फोन कर कहा आपकी बहन ने सुसाइड कर लिया है। हमलोग दौड़े-दौड़े उसके घर पहुंचे। इसके बाद हमने इस घटना की जानकारी तुरंत फोन कर अपने जीजा यानी की मनीषा के पति को दी। हमलोगों को समझ नहीं आ रहा था कि मनीषा सुसाइड क्यों करेगी। घटना से एक दिन पहले मेरी उससे बात हुई थी। वो नॉर्मल थी, फिर इस तरह का कदम क्यों उठाएगी। मुझे शक था कि किसी ने उसकी हत्या की है। हालांकि, बिना किसी सबूत के हमलोग किसी पर आरोप नहीं लगा सकते थे। इसी वजह से हमलोगों ने थाने में कोई शिकायत नहीं की। बहन को बाल घसीटकर मारा, रस्सी से हाथ-पैर बांधकर पटका पूरण ने आगे बताया, घटना के 20 दिन बाद 6 सितंबर को मुझे वॉट्सएप पर एक वीडियो मिला। मनीषा के पड़ोसी ने वो वीडियो भेजा था। इसमें दिख रहा है- मनीषा को 2 महिला और एक पुरुष मिलकर पीट रहे हैं। उसका बाल पकड़कर घसीट रहे हैं। साथ ही उसको जमीन पर पटककर लात-घूंसे भी मार रहे हैं। इतना ही नहीं आरोपियों ने मेरी बहन के हाथ-पैर को रस्सी की मदद से बांध दिया और लगातार उसके साथ मारपीट करते रहे। वहीं, जो बच्चा वीडियो बना रहा उसको मनीषा गाली देती नजर आ रहीं हैं। बहन का फंदे से लटका जो शव मिला है उस वक्त जो मनीषा कपड़ा पहनी थी वही कपड़ा वो लड़ाई के समय भी पहनी है। इन तीन लोगों ने ही मिलकर मेरी बहन की हत्या की है। भाई ने तीन लोगों को बनाया आरोपी मृतका के भाई पूरण कुमार सिंह ने संग्रामपुर थाने में आवेदन देकर तीन लोगों को आरोपी बनाया है। आवेदन में पड़ोसी ऋतिक कुमार, नीतू कुमारी और किरण देवी के नाम शामिल हैं। भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। परिजनों ने पुलिस से वीडियो की जांच कराने के साथ-साथ उसमें दिखाई दे रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस अब कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। सबसे पहले वीडियो की सत्यता और उसकी रिकॉर्डिंग के समय की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो वास्तव में कब बनाया गया था और उसमें दिखाई दे रहे लोग कौन हैं। ———– इसे भी पढ़ेंः कटिहार में कोर्ट जा रहे वकील का मर्डर:स्कूटी से गिराकर लाठियां बरसाईं, चाकू घोंपा फिर सिर में मारी गोली; बहन के केस को लेकर था विवाद कटिहार में सोमवार को दिनदहाड़े हुई वकील अजीमुद्दीन अंसारी उर्फ गुड्डू अंसारी की हत्या का अधिवक्ताओं ने विरोध किया है। आज मंगलवार को जिले के सभी एडवोकेट न्यायिक काम नहीं करेंगे। दरअसल, सोमवार की सुबह स्कूटी से कोर्ट जा रहे वकील अजीमुद्दीन अंसारी उर्फ गुड्डू अंसारी हत्या कर दी गई। आरोपियों ने सबसे पहले उन्हें घेरा फिर स्कूटी से गिराया और सड़क पर ही डंडे-लाठी से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद चाकू से कई वार किए और फिर सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। पूरी खबर पढ़ें।

