बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन का आज(10 अक्टूबर 2026) आखिरी दिन है। मंगलवार को तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राजद उम्मीदवार रश्मि विनायक गौतम ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पप आरजेडी के नेता और समर्थक मौजूद रहे। नामांकन से पहले मुजफ्फरपुर क्लब मैदान में आशीर्वाद सभा का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी के नेताओं और समर्थकों ने रश्मि गौतम के पक्ष में समर्थन की अपील की। सभा में रश्मि गौतम के पति डॉ. विनायक गौतम ने भी लोगों से उन्हें समर्थन देने की अपील की। विनायक गौतम बोले- महिला शक्ति को मजबूत करने का मौका विनायक गौतम पिछली बार तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनसुराज के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में थे और दूसरे स्थान पर रहे थे। इस बार राजद ने उनकी पत्नी को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा कि इस बार एक महिला उम्मीदवार को मौका मिला है। उन्होंने नवरात्रि के पर्व का जिक्र करते हुए लोगों से महिला शक्ति को मजबूत करने के लिए रश्मि गौतम के पक्ष में मतदान करने की अपील की। नामांकन का आज आखिरी दिन तिरहुत स्नातक सीट पर मौजूदा एमएलसी बंशीधर बृजवासी भी चुनाव मैदान में हैं। वहीं एनडीए की ओर से जदयू ने अभिषेक झा को उम्मीदवार बनाया है। राजद की ओर से रश्मि विनायक गौतम मैदान में हैं, जबकि जनसुराज की ओर से डॉ. बी. मोहन उम्मीदवार हैं। इन प्रमुख उम्मीदवारों के अलावा कई निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब उम्मीदवारों के बीच चुनाव प्रचार और मतदाताओं से संपर्क का दौर तेज होगा। पिछली बार के चुनाव से इस बार बदला समीकरण तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के पिछले चुनाव में डॉ. विनायक गौतम जन सुराज के उम्मीदवार थे और दूसरे स्थान पर रहे थे। इस बार उनकी पत्नी रश्मि विनायक गौतम को राजद ने उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में पिछले चुनाव के प्रदर्शन और नए राजनीतिक समीकरणों के बीच इस बार मुकाबला कई प्रमुख चेहरों के बीच है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब उम्मीदवारों का फोकस निर्वाचन क्षेत्र के स्नातक मतदाताओं के बीच पहुंच बनाने और अपने पक्ष में समर्थन जुटाने पर रहेगा। बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन का आज(10 अक्टूबर 2026) आखिरी दिन है। मंगलवार को तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राजद उम्मीदवार रश्मि विनायक गौतम ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पप आरजेडी के नेता और समर्थक मौजूद रहे। नामांकन से पहले मुजफ्फरपुर क्लब मैदान में आशीर्वाद सभा का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी के नेताओं और समर्थकों ने रश्मि गौतम के पक्ष में समर्थन की अपील की। सभा में रश्मि गौतम के पति डॉ. विनायक गौतम ने भी लोगों से उन्हें समर्थन देने की अपील की। विनायक गौतम बोले- महिला शक्ति को मजबूत करने का मौका विनायक गौतम पिछली बार तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनसुराज के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में थे और दूसरे स्थान पर रहे थे। इस बार राजद ने उनकी पत्नी को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा कि इस बार एक महिला उम्मीदवार को मौका मिला है। उन्होंने नवरात्रि के पर्व का जिक्र करते हुए लोगों से महिला शक्ति को मजबूत करने के लिए रश्मि गौतम के पक्ष में मतदान करने की अपील की। नामांकन का आज आखिरी दिन तिरहुत स्नातक सीट पर मौजूदा एमएलसी बंशीधर बृजवासी भी चुनाव मैदान में हैं। वहीं एनडीए की ओर से जदयू ने अभिषेक झा को उम्मीदवार बनाया है। राजद की ओर से रश्मि विनायक गौतम मैदान में हैं, जबकि जनसुराज की ओर से डॉ. बी. मोहन उम्मीदवार हैं। इन प्रमुख उम्मीदवारों के अलावा कई निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब उम्मीदवारों के बीच चुनाव प्रचार और मतदाताओं से संपर्क का दौर तेज होगा। पिछली बार के चुनाव से इस बार बदला समीकरण तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के पिछले चुनाव में डॉ. विनायक गौतम जन सुराज के उम्मीदवार थे और दूसरे स्थान पर रहे थे। इस बार उनकी पत्नी रश्मि विनायक गौतम को राजद ने उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में पिछले चुनाव के प्रदर्शन और नए राजनीतिक समीकरणों के बीच इस बार मुकाबला कई प्रमुख चेहरों के बीच है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब उम्मीदवारों का फोकस निर्वाचन क्षेत्र के स्नातक मतदाताओं के बीच पहुंच बनाने और अपने पक्ष में समर्थन जुटाने पर रहेगा।

