खरगोन उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर शक्ति प्रदर्शन:बोरावां में विजयी जुलूस निकला, पूर्व मंत्री बोले- भाजपा ने जनाधार खोया

खरगोन उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर शक्ति प्रदर्शन:बोरावां में विजयी जुलूस निकला, पूर्व मंत्री बोले- भाजपा ने जनाधार खोया

खरगोन जिले के जिला पंचायत वार्ड-19 उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी भारत यादव 4075 वोटों से जीत गए। इस जीत के बाद मंगलवार दोपहर बाद बोरावां में कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन किया। भारत यादव के समर्थन में एक विजयी जुलूस निकाला गया। इसके बाद स्थानीय मंडी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ, जिसमें 1000 से ज्यादा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। पूर्व कृषि मंत्री और विधायक सचिन यादव ने कहा कि यह जीत सिर्फ भारत यादव की नहीं, बल्कि क्षेत्र के हर मतदाता की है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता उसकी झूठी घोषणाओं और जनविरोधी नीतियों से परेशान है। यादव ने कहा कि वार्ड 19 का जनादेश भाजपा सरकार के खिलाफ है। महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से परेशान जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। उपचुनाव में कांग्रेस के भारत यादव ने भाजपा समर्थित योगेश यादव को 4075 वोटों से हराया। इस जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा। सम्मेलन में परसराम यादव, कैलाश दरबार, शंकर बाबूजी, अमरसिंह पटेल, राजेंद्र यादव, शिरीष जायसवाल, दिलीप पटेल समेत जिला और ब्लॉक कांग्रेस के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *