फर्जी नाम से आरटीआई लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार:रीवा में न्यायालय के आदेश पर एक साल पहले दर्ज हुआ था केस, तब से था फरार

फर्जी नाम से आरटीआई लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार:रीवा में न्यायालय के आदेश पर एक साल पहले दर्ज हुआ था केस, तब से था फरार

रीवा में फर्जी नाम से सूचना का अधिकार (RTI) के तहत आवेदन लगाकर नगर निगम सहित अलग-अलग विभागों से जानकारी लेने के आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घोघर निवासी संजय मिश्रा के खिलाफ करीब एक साल पहले न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में केस दर्ज हुआ था। केस दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, संजय मिश्रा ने फर्जी नाम से अलग-अलग विभागों में RTI आवेदन लगाए थे। उसने अपने भाई विनय मिश्रा के संबंध में भी RTI लगाई थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद विनय ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत की थी। शिकायत के बाद न्यायालय पहुंचे थे भाई विनय मिश्रा की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने के बाद उन्होंने न्यायालय का रुख किया। न्यायालय के आदेश पर करीब एक साल पहले सिटी कोतवाली पुलिस ने संजय मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने पुलिस स्टाफ के साथ आरोपी की तलाश शुरू की। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संजय मिश्रा को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अब मामले की आगे जांच कर रही है। साथ ही फर्जी नाम से लगाए गए RTI आवेदनों से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *