मोतिहारी में समूह लोन दिलाने के नाम पर महिलाओं से ठगी करने वाले गिरोह का कल्याणपुर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के एक आरोपी चंदन कुमार को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गिरोह के सदस्य एक लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा देकर प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर 10 हजार रुपये लेते थे। लिफाफा खोला तो निकले कागज 3 अक्टूबर को वृंदावन की रानी कुमारी ने पुलिस में शिकायत की थी। उसने बताया कि फील्ड मैनेजर चंदन चौधरी ने एक लाख रुपये के लोन के लिए 10 हजार रुपये लिए और बंद लिफाफा दिया। लिफाफा खोलने पर उसमें रुपये की जगह कागज के टुकड़े मिले। 2024 से चल रहा था ठगी का खेल पूछताछ में चंदन कुमार ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2024 में आवास फाइनेंशियल लिमिटेड के नाम से कंपनी बनाकर ठगी शुरू की गई थी। लोगों से फर्जी कागजात पर हस्ताक्षर कराए जाते थे। पहले एक लाख और बाद में आधी किस्त जमा करने पर दो लाख रुपये का लोन देने का झांसा दिया जाता था। 68 पत्र, 58 लिफाफे और 20 एटीएम बरामद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर फर्जी कंपनी के कागजात बरामद किए हैं। छापेमारी में 68 पत्र, मोहर, दो आईडी कार्ड, 58 लिफाफे, 10 आवेदन फॉर्म, 20 एटीएम कार्ड, टैब, मोबाइल, आधार कार्ड और कई बैंकों के चेक मिले हैं। दूसरे जिलों तक जुड़े हो सकते हैं तार थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार के अनुसार, गिरोह ने मधुबन में कार्यालय खोलकर मोतिहारी, चकिया, पिपरा और कल्याणपुर समेत कई इलाकों में लोगों को ठगा है। मैनेजर गुलशन कुमार के घर से भी फर्जी कागजात मिले हैं। गुलशन को बेलसंड पुलिस पहले ही शराब मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। गिरोह के तार दूसरे जिलों से जुड़े होने की भी जांच की जा रही है। मोतिहारी में समूह लोन दिलाने के नाम पर महिलाओं से ठगी करने वाले गिरोह का कल्याणपुर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के एक आरोपी चंदन कुमार को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गिरोह के सदस्य एक लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा देकर प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर 10 हजार रुपये लेते थे। लिफाफा खोला तो निकले कागज 3 अक्टूबर को वृंदावन की रानी कुमारी ने पुलिस में शिकायत की थी। उसने बताया कि फील्ड मैनेजर चंदन चौधरी ने एक लाख रुपये के लोन के लिए 10 हजार रुपये लिए और बंद लिफाफा दिया। लिफाफा खोलने पर उसमें रुपये की जगह कागज के टुकड़े मिले। 2024 से चल रहा था ठगी का खेल पूछताछ में चंदन कुमार ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2024 में आवास फाइनेंशियल लिमिटेड के नाम से कंपनी बनाकर ठगी शुरू की गई थी। लोगों से फर्जी कागजात पर हस्ताक्षर कराए जाते थे। पहले एक लाख और बाद में आधी किस्त जमा करने पर दो लाख रुपये का लोन देने का झांसा दिया जाता था। 68 पत्र, 58 लिफाफे और 20 एटीएम बरामद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर फर्जी कंपनी के कागजात बरामद किए हैं। छापेमारी में 68 पत्र, मोहर, दो आईडी कार्ड, 58 लिफाफे, 10 आवेदन फॉर्म, 20 एटीएम कार्ड, टैब, मोबाइल, आधार कार्ड और कई बैंकों के चेक मिले हैं। दूसरे जिलों तक जुड़े हो सकते हैं तार थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार के अनुसार, गिरोह ने मधुबन में कार्यालय खोलकर मोतिहारी, चकिया, पिपरा और कल्याणपुर समेत कई इलाकों में लोगों को ठगा है। मैनेजर गुलशन कुमार के घर से भी फर्जी कागजात मिले हैं। गुलशन को बेलसंड पुलिस पहले ही शराब मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। गिरोह के तार दूसरे जिलों से जुड़े होने की भी जांच की जा रही है।

