प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने बीकानेर स्थित विभागीय मुख्यालय में 16 दिसंबर 2026 को होने वाले ‘शिक्षा विभागीय राज्य स्तरीय मंत्रालयिक एवं सहायक कर्मचारी पुरस्कार एवं सम्मान समारोह-2026’ की घोषणा की है। इस समारोह में राज्य स्तर पर कुल 40 उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा, जिनमें प्रदेश के 9 शिक्षा मंडलों से मेरिट के आधार पर 36 (प्रत्येक मंडल से 4-4) और प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से 4 (2-2) कार्मिकों का चयन होगा। 15 वर्ष की सेवा पूरी करना जरूरी पुरस्कार के लिए कम से कम 15 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले मंत्रालयिक एवं सहायक कर्मचारी पात्र होंगे, जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा योगदान दिया है। इसमें संस्थापन अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ और कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक, वाहन चालक, जमादार और सहायक कर्मचारी सहित समकक्ष पद शामिल हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों और कार्यालयों के प्रशासनिक और दैनिक कार्यों को सुचारू रूप से चलाने वाले कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करना है। किन कर्मचारियों के प्रस्ताव नहीं भेजे जाएंगे पुरस्कार चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कुछ शर्तें भी निर्धारित की गई हैं। जैसे पूर्व में राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त कर चुके कर्मचारियों के प्रस्ताव दोबारा नहीं भेजे जाएंगे। इसके अलावा जिन कार्मिकों के विरुद्ध विभागीय जांच चल रही हो और कानूनी कार्रवाई लंबित हो, उनके नाम भी पुरस्कार के लिए प्रस्तावित नहीं किए जाएंगे। 5 पॉइंट्स में जानें कैसे तय होगी मेरिट कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा शिक्षक संघ रेसटा के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने बताया- लंबे समय से विभाग को अपनी सेवाएं दे रहे उत्कृष्ट कार्मिकों को राज्य स्तर पर सम्मानित करने से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और वे और अधिक जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे।

