चित्रगुप्त पूजा का आयोजन को लेकर चास में बैठक

चित्रगुप्त पूजा का आयोजन को लेकर चास में बैठक

बोकारो | आगामी श्रीश्री चित्रगुप्त पूजा 2026 के भव्य आयोजन को लेकर रविवार को चित्रगुप्त महापरिवार चास समिति की बैठक जोधाडीह मोड़ स्थित मुख्य संरक्षक रतन लाल के आवास पर हुई। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष ललेश कुमार सिन्हा ने की। सर्वसम्मति से चित्रगुप्त पूजा को भव्य रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। पूजा का आयोजन स्थल लाल बहादुर शास्त्री भवन आईटीआई मोड़ चास निर्धारित किया गया। आयोजन चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो जिला की इकाई चित्रगुप्त महापरिवार चास समिति की ओर से किया जाएगा। बैठक में मुख्य संरक्षक रतन लाल, महासचिव ओंकार सिन्हा, कोषाध्यक्ष उज्ज्वल मनीष, अमरेश कुमार सिन्हा, भैया प्रीतम, भैया दिलीप, अजय कर्ण, सत्यनारायण सिन्हा, धनंजय कुमार सिन्हा, मनीष कुमार सिन्हा, धीरज श्रीवास्तव, मुकेश कुमार सिन्हा, पंकज श्रीवास्तव और रोहित कुमार सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्ष ललेश कुमार सिन्हा ने कहा कि इस वर्ष सभी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी ताकि आयोजन सफल हो। बोकारो | आगामी श्रीश्री चित्रगुप्त पूजा 2026 के भव्य आयोजन को लेकर रविवार को चित्रगुप्त महापरिवार चास समिति की बैठक जोधाडीह मोड़ स्थित मुख्य संरक्षक रतन लाल के आवास पर हुई। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष ललेश कुमार सिन्हा ने की। सर्वसम्मति से चित्रगुप्त पूजा को भव्य रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। पूजा का आयोजन स्थल लाल बहादुर शास्त्री भवन आईटीआई मोड़ चास निर्धारित किया गया। आयोजन चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो जिला की इकाई चित्रगुप्त महापरिवार चास समिति की ओर से किया जाएगा। बैठक में मुख्य संरक्षक रतन लाल, महासचिव ओंकार सिन्हा, कोषाध्यक्ष उज्ज्वल मनीष, अमरेश कुमार सिन्हा, भैया प्रीतम, भैया दिलीप, अजय कर्ण, सत्यनारायण सिन्हा, धनंजय कुमार सिन्हा, मनीष कुमार सिन्हा, धीरज श्रीवास्तव, मुकेश कुमार सिन्हा, पंकज श्रीवास्तव और रोहित कुमार सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्ष ललेश कुमार सिन्हा ने कहा कि इस वर्ष सभी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी ताकि आयोजन सफल हो।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *