न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान इस हफ्ते हो सकता है। प्रज्ञान ओझा 5 से 11 अक्टूबर के बीच होने वाली सिलेक्शन मीटिंग की अगुवाई करेंगे। वे सितंबर 2025 में टीम इंडिया के सिलेक्टर बने थे। चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर को समाप्त हो चुका है। BCCI ने अभी तक उनका उत्तराधिकारी तय नहीं किया है। न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होगा। वहां टीम इंडिया को पांच T20Is, पांच ODIs और दो टेस्ट खेलने हैं। नए चयनकर्ता की नियुक्ति तक समिति चार सदस्यों के साथ काम करेगी। ओझा की भूमिका अस्थायी या स्थायी, साफ नहीं क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रज्ञान ओझा अगरकर के बाद पहली चयन बैठक की जिम्मेदारी संभालेंगे। वे अंतरिम तौर पर चयन समिति के प्रमुख की भूमिका में होंगे। हालांकि, यह साफ नहीं है कि उनकी भूमिका अस्थायी होगी या स्थायी। BCCI की पांच सदस्यीय चयन समिति में नए चयनकर्ता की नियुक्ति तक चार सदस्य रहेंगे। वर्ल्डकप तैयारियों के लिए न्यूजीलैंड से वनडे सीरीज अहम सिलेक्टर्स न्यूजीलैंड दौरे की तीनों सीरीज के लिए मजबूत टीमें चुन सकते हैं। 5 मैचों की ODI सीरीज भारत को वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी में मदद करेगी। 2027 वर्ल्ड कप अगले साल 2 अक्टूबर से शुरू होना है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले हफ्ते ODI सीरीज खत्म होने के बाद भारत के कप्तान शुभमन गिल ने पहली पसंद के खिलाड़ियों को अगली सीरीज के लिए उपलब्ध रखने की इच्छा जताई थी। —————————————- भारतीय क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… आकाशदीप-मुकेश की न्यूजीलैंड दौरे से टेस्ट टीम में वापसी संभव तेज गेंदबाज आकाशदीप और मुकेश कुमार की न्यूजीलैंड दौरे से टेस्ट टीम में वापसी हो सकती है। बंगाल से खेलने वाले दोनों पेसर्स ने ईरानी कप में 14 विकेट लेकर अपनी दावेदारी पेश की है। पढ़ें पूरी खबर
प्रज्ञान चुन सकते हैं न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम:अगरकर का कार्यकाल समाप्त, नया नाम तय नहीं; इसी हफ्ते ऐलान संभव

