BBL खेलने के लिए ब्रेसवेल ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट छोड़ा:न्यूजीलैंड टीम में कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट लेने वाले 6 खिलाड़ी, निक केली को पहली बार अनुबंध मिला

BBL खेलने के लिए ब्रेसवेल ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट छोड़ा:न्यूजीलैंड टीम में कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट लेने वाले 6 खिलाड़ी, निक केली को पहली बार अनुबंध मिला

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल ने ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) में खेलने का मौका तलाश रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अपनी नेशनल क्रिकेट टीम के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को छोड़ दिया है। वे 2026-26 सीजन में टीम के साथ कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट पर रहेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की है। बोर्ड ने बताया कि ब्रेसवेल की जगह निक केली को न्यूजीलैंड की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल किया गया है। 33 साल के केली को पहला नेशनल कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कैजुअली कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों में ब्रेसवेल के साथ फिन एलन, मार्क चैपमैन, लॉकी फर्ग्यूसन, एडम मिल्न और टिम सीफर्ट भी शामिल हैं। वे भारत के खिलाफ 22 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में शुरू होने वाली पांच मैचों की घरेलू T20I सीरीज के लिए दावेदार भी हैं। ब्रेसवेल बोले- ‘ब्लैककैप्स के लिए अब भी कमिटेड हूं’ 35 साल के ब्रेसवेल ने कहा, ‘करियर के इस पड़ाव पर नए मौके तलाशाने के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट का समर्थन मिलना मेरे लिए अहम है।’ उन्होंने कहा, ‘सिर्फ व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी के तौर पर यह मौका छोड़ना मेरे लिए बहुत अच्छा था। मैं अब भी ब्लैककैप्स के लिए पूरी तरह कमिटेड हूं।’ 11 साल बाद केली को मिला पहला राष्ट्रीय कॉन्ट्रैक्ट टॉप ऑर्डर बल्लेबाज निक केली ने फर्स्ट-क्लास डेब्यू के 11 साल बाद अपना पहला राष्ट्रीय कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है। केली ने मार्च 2025 में न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू किया था। निक केली 15 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। इनमें दो T20I मैचों में कप्तानी भी शामिल है। उन्होंने इस साल की शुरुआत में बांग्लादेश में चोटिल टॉम लैथम की जगह कप्तानी की थी। ———————————————————- क्रिकेट की जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… आकाशदीप-मुकेश की न्यूजीलैंड दौरे से टेस्ट टीम में वापसी संभव तेज गेंदबाज आकाशदीप और मुकेश कुमार की न्यूजीलैंड दौरे से टेस्ट टीम में वापसी हो सकती है। बंगाल से खेलने वाले दोनों पेसर्स ने ईरानी कप में 14 विकेट लेकर अपनी दावेदारी पेश की है। पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *