क्षमा करने से सद्भावना व मैत्री भाव को मिलती है मजबूती : संजय बैद

क्षमा करने से सद्भावना व मैत्री भाव को मिलती है मजबूती : संजय बैद

सिटी रिपोर्टर | बोकारो जैन मिलन बोकारो के तत्वावधान में विश्व मैत्री दिवस का आयोजन रविवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रावक-श्राविकाएं शामिल हुए। जैन मिलन के अध्यक्ष संजय बैद ने कहा कि क्षमा से सद्भावना को बल मिलता है और समाज व मानवता मजबूत होती है। सचिव आलोक जैन ने बताया कि समारोह के दौरान अनिल बैद, किरण पारख, ऋषिका कोठारी, अंजू बैद, विनिता बैद, अखिलेश बम, शिल्पा सेठ, दीपक डोसी, सुरेंद्र जैन और सोनल देसाई का अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। उपस्थित लोगों ने तपस्वियों की अनुमोदना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। विश्व मैत्री दिवस के संदेश को आत्मसात करते हुए उपस्थित लोगों ने मन, वचन और काया से जाने-अनजाने में हुई भूलों के लिए एक-दूसरे से क्षमा मांगी और ‘मिच्छामि दुक्कड़म’ कहकर आपसी भाईचारा एवं मैत्री भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया। नताशा जैन और शांतिलाल लोढ़ा ने भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बनाया। संचालन सुशील बैद ने व डॉ. महेंद्र जैन ने धन्यवाद ज्ञापन किया। समारोह में विनोद चोपड़ा, बजरंग लाल चोरड़िया, चंदन बांठिया, अंकित जैन, विपुल मेहता, डॉ. एमएल चोरड़िया, सुभाष जैन, पीयूष जैन, सरोज जैन, रेणु चोरड़िया, अलका जैन, प्रकाश कोठारी, बबीता कोठारी, राजेश कोठारी, दीपक सेठ, विमल सेठ, अशोक बांठिया, कमल कुमार जैन आदि उपस्थित रहे। सिटी रिपोर्टर | बोकारो जैन मिलन बोकारो के तत्वावधान में विश्व मैत्री दिवस का आयोजन रविवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रावक-श्राविकाएं शामिल हुए। जैन मिलन के अध्यक्ष संजय बैद ने कहा कि क्षमा से सद्भावना को बल मिलता है और समाज व मानवता मजबूत होती है। सचिव आलोक जैन ने बताया कि समारोह के दौरान अनिल बैद, किरण पारख, ऋषिका कोठारी, अंजू बैद, विनिता बैद, अखिलेश बम, शिल्पा सेठ, दीपक डोसी, सुरेंद्र जैन और सोनल देसाई का अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। उपस्थित लोगों ने तपस्वियों की अनुमोदना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। विश्व मैत्री दिवस के संदेश को आत्मसात करते हुए उपस्थित लोगों ने मन, वचन और काया से जाने-अनजाने में हुई भूलों के लिए एक-दूसरे से क्षमा मांगी और ‘मिच्छामि दुक्कड़म’ कहकर आपसी भाईचारा एवं मैत्री भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया। नताशा जैन और शांतिलाल लोढ़ा ने भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बनाया। संचालन सुशील बैद ने व डॉ. महेंद्र जैन ने धन्यवाद ज्ञापन किया। समारोह में विनोद चोपड़ा, बजरंग लाल चोरड़िया, चंदन बांठिया, अंकित जैन, विपुल मेहता, डॉ. एमएल चोरड़िया, सुभाष जैन, पीयूष जैन, सरोज जैन, रेणु चोरड़िया, अलका जैन, प्रकाश कोठारी, बबीता कोठारी, राजेश कोठारी, दीपक सेठ, विमल सेठ, अशोक बांठिया, कमल कुमार जैन आदि उपस्थित रहे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *