हरियाणा में ऑनलाइन ट्रांसफर का विरोध:नर्सिंग स्टाफ आज से 3 दिन 2 घंटे की हड़ताल पर, बोलीं- महिला कर्मचारियों की सुरक्षा की गारंटी कौन लेगा

हरियाणा में ऑनलाइन ट्रांसफर का विरोध:नर्सिंग स्टाफ आज से 3 दिन 2 घंटे की हड़ताल पर, बोलीं- महिला कर्मचारियों की सुरक्षा की गारंटी कौन लेगा

हरियाणा सरकार द्वारा कर्मचारियों के लिए लागू की गई मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी (OTP) का नर्सिंग स्टाफ ने पुरजोर विरोध शुरू कर दिया है। नर्सिंग ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन, हरियाणा ने 5 से 7 अक्टूबर तक रोजाना 2 घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक (हड़ताल) की घोषणा की है। एसोसिएशन के अनुसार हड़ताल के दौरान भी आपातकालीन (इमरजेंसी) सेवाएं चालू रहेंगी। नर्सिंग ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन की राज्य प्रधान विनीता कुमारी ने बताया कि यह पॉलिसी नर्सिंग कैडर की विशेष परिस्थितियों (जैसे 24 घंटे की शिफ्टिंग ड्यूटी और महिला सुरक्षा) को ध्यान में रखकर नहीं बनाई गई है। यदि यह पॉलिसी नर्सिंग कैडर पर लागू की जाती है, तो उन्हें भी अन्य महिला कर्मचारियों की तरह सुबह 9 से शाम 5 बजे की सिंगल शिफ्ट ड्यूटी दी जाए। अब जानिए, नर्सिंग ने क्या बताई समस्यांए.. एसोसिएशन की प्रमुख मांगें व सुझाव

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *