यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने 47 की उम्र उड़ाया गर्दा, 200 के स्‍ट्राइक रेट से गेंदबाजों को धुनकर जड़ा अर्धशतक

यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने 47 की उम्र उड़ाया गर्दा, 200 के स्‍ट्राइक रेट से गेंदबाजों को धुनकर जड़ा अर्धशतक

Chris Gayle Fifty: साउथ अफ्रीका और वेस्‍टइंडीज के बीच खेले जा रहे World Championship of Legends 2026 के तीसरे मुकाबले में रिचर्ड लेवी और एबी डिविलयर्स के बाद क्रिस गेल ने भी करीब 200 के स्‍ट्राइक रेट से अर्धशतक जड़ा है। खास बात ये है कि यह अर्धशतक उन्‍होंने 47 वर्ष की उम्र में लगाया है। 

Chris Gayle Fifty in 47 Year age: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स मैच 4 अक्‍टूबर को वेस्‍टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच शारजाह में खेला जा रहा है। इस मैच में प्रोटियाज टीम ने कैरेबियाई टीम के सामने 243 रनों का लक्ष्‍य रखा है। वेस्‍टइंडीज की ओर से इस मैच में यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने 47 की उम्र में गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए महज 31 गेंदों पर चार चौके और पांच छक्‍कों की मदद से 60 रन की पारी खेली है। इससे पहले उन्‍होंने महज 29 गेंदों पर अपना शतक छक्‍के से पूरा किया। बता दें कि ये इस मैच में आया तीसरा अर्धशतक है। इससे पहले साउथ अफ्रीका की ओर से रिचर्ड लेवी ने महज 39 गेंदों पर पांच चौके और 8 छक्‍कों की मदद से 87 रन की धमाकेदार पारी खेली। वहीं, एबी डिविलयर्स ने 39 गेंदों पर 4 चौके और 5 छक्‍कों की मदद से 70 रन की दमदार पारी खेली।

खबर अपडेट हो रही है…

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *