शेखपुरा-CSP संचालक लूट मामले में विशेष टीम गठित:पचना गांव में वारदात, 4KM दूर मिला लूटा बैग; 2 खोखा-जिंदा कारतूस बरामद

शेखपुरा-CSP संचालक लूट मामले में विशेष टीम गठित:पचना गांव में वारदात, 4KM दूर मिला लूटा बैग; 2 खोखा-जिंदा कारतूस बरामद

शेखपुरा के पचना गांव में शनिवार देर शाम हथियारबंद बदमाशों ने सीएसपी संचालक बृजनंदन प्रसाद मालाकार को निशाना बनाकर 1 लाख 62 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। वारदात के बाद इलाके में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है। लूट की सूचना मिलते ही एसपी हिमांशु घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एएसपी डॉ. राकेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा, दो जिंदा कारतूस और एक जोड़ी चप्पल बरामद की है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… चार किलोमीटर दूर मिला लूटा गया बैग जांच के दौरान पुलिस को करीब चार किलोमीटर दूर ओंठमा गांव के पास पुलिया से पीड़ित का बैग मिला। बैग में कीपैड मोबाइल, चाबी, आधार वेरिफिकेशन मशीन, कैलकुलेटर और झोला समेत अन्य सामान था। पुलिस को आशंका है कि अपराधी रुपये निकालने के बाद बाकी सामान पुलिया के पास फेंककर भाग गए। लोकेशन और CCTV से अपराधियों की तलाश एएसपी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि अपराधियों तक पहुंचने के लिए मोबाइल लोकेशन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वारदात के प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा- जल्द होगी गिरफ्तारी पुलिस के अनुसार जांच में कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। इन सुरागों के आधार पर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश तेज कर दी गई है। पुलिस ने जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटी गई रकम बरामद करने का दावा किया है। शेखपुरा के पचना गांव में शनिवार देर शाम हथियारबंद बदमाशों ने सीएसपी संचालक बृजनंदन प्रसाद मालाकार को निशाना बनाकर 1 लाख 62 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। वारदात के बाद इलाके में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है। लूट की सूचना मिलते ही एसपी हिमांशु घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एएसपी डॉ. राकेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा, दो जिंदा कारतूस और एक जोड़ी चप्पल बरामद की है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… चार किलोमीटर दूर मिला लूटा गया बैग जांच के दौरान पुलिस को करीब चार किलोमीटर दूर ओंठमा गांव के पास पुलिया से पीड़ित का बैग मिला। बैग में कीपैड मोबाइल, चाबी, आधार वेरिफिकेशन मशीन, कैलकुलेटर और झोला समेत अन्य सामान था। पुलिस को आशंका है कि अपराधी रुपये निकालने के बाद बाकी सामान पुलिया के पास फेंककर भाग गए। लोकेशन और CCTV से अपराधियों की तलाश एएसपी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि अपराधियों तक पहुंचने के लिए मोबाइल लोकेशन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वारदात के प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा- जल्द होगी गिरफ्तारी पुलिस के अनुसार जांच में कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। इन सुरागों के आधार पर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश तेज कर दी गई है। पुलिस ने जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटी गई रकम बरामद करने का दावा किया है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *