कैमूर-चांद में पोती से यौन शोषण में दादा अरेस्ट:गुमशुदगी की रिपोर्ट दादा ने दर्ज कराई थी, बरामदगी के बाद खुला मामला

कैमूर-चांद में पोती से यौन शोषण में दादा अरेस्ट:गुमशुदगी की रिपोर्ट दादा ने दर्ज कराई थी, बरामदगी के बाद खुला मामला

कैमूर के चांद थाना क्षेत्र में नाबालिग पोती के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने उसके 65 वर्षीय दादा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। किशोरी लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर घर से निकल गई थी। पुलिस ने उसे बेलांव थाना क्षेत्र से बरामद किया। बयान में किशोरी ने दादा पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप बरामदगी के बाद किशोरी ने बीएनएस की धारा 180 के तहत पुलिस को दिए बयान में अपने दादा पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। पीड़िता के अनुसार, दादा काफी समय से उसके साथ गलत हरकत कर रहे थे। लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर वह घर से चली गई थी। दादा ने ही थाने में दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट मामले में सबसे अहम तथ्य यह सामने आया कि आरोपी दादा ने ही 1 अक्टूबर को चांद थाने में अपनी पोती के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुमशुदगी के आधार पर किशोरी की तलाश शुरू की और उसे बेलांव थाना क्षेत्र से बरामद किया। आधार कार्ड में उम्र 16 साल, गुमशुदगी रिपोर्ट में 11 वर्ष गुमशुदगी की रिपोर्ट में किशोरी की उम्र 11 साल बताई गई थी, जबकि उसके आधार कार्ड के अनुसार उसकी उम्र 16 वर्ष है। उम्र को लेकर सामने आए इस अंतर को भी पुलिस जांच का हिस्सा बनाया जा सकता है। पीड़िता के बयान के आधार पर हुई गिरफ्तारी किशोरी के बयान के आधार पर चांद थाना पुलिस ने आरोपी दादा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। चांद थानाध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। कैमूर के चांद थाना क्षेत्र में नाबालिग पोती के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने उसके 65 वर्षीय दादा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। किशोरी लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर घर से निकल गई थी। पुलिस ने उसे बेलांव थाना क्षेत्र से बरामद किया। बयान में किशोरी ने दादा पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप बरामदगी के बाद किशोरी ने बीएनएस की धारा 180 के तहत पुलिस को दिए बयान में अपने दादा पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। पीड़िता के अनुसार, दादा काफी समय से उसके साथ गलत हरकत कर रहे थे। लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर वह घर से चली गई थी। दादा ने ही थाने में दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट मामले में सबसे अहम तथ्य यह सामने आया कि आरोपी दादा ने ही 1 अक्टूबर को चांद थाने में अपनी पोती के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुमशुदगी के आधार पर किशोरी की तलाश शुरू की और उसे बेलांव थाना क्षेत्र से बरामद किया। आधार कार्ड में उम्र 16 साल, गुमशुदगी रिपोर्ट में 11 वर्ष गुमशुदगी की रिपोर्ट में किशोरी की उम्र 11 साल बताई गई थी, जबकि उसके आधार कार्ड के अनुसार उसकी उम्र 16 वर्ष है। उम्र को लेकर सामने आए इस अंतर को भी पुलिस जांच का हिस्सा बनाया जा सकता है। पीड़िता के बयान के आधार पर हुई गिरफ्तारी किशोरी के बयान के आधार पर चांद थाना पुलिस ने आरोपी दादा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। चांद थानाध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *