बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:अनंत सिंह बोले-JDU रहे चाहे जाए, नीरज को हराएंगे; छपरा में ट्रिपल मर्डर, खेसारी से रिलेशनशिप पर छलका काजल का दर्द

बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:अनंत सिंह बोले-JDU रहे चाहे जाए, नीरज को हराएंगे; छपरा में ट्रिपल मर्डर, खेसारी से रिलेशनशिप पर छलका काजल का दर्द

नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। पटना स्नातक सीट पर MLC चुनाव को लेकर मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी जदयू कैंडिडेट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने ऐलान किया है कि वो पीके के कैंडिडेट अनुज सिंह को जिताएंगे। वहीं बिहार में बाढ़ से हालत बेहद खराब है। गंडक नदी में उफान और तटबंध टूटने से 6 जिलों के करीब 466 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. ‘नीतीश के लिए गोली खाई, अब पार्टी रहे चाहे जाए’ पटना स्नातक सीट पर MLC चुनाव को लेकर अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी जदयू कैंडिडेट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने ऐलान किया है कि वो पीके के कैंडिडेट अनुज सिंह को जिताएंगे। इसके लिए बकायदा वो रोड भी कर रहे हैं। अनंत सिंह ने कहा है कि मैं नीतीश कुमार को मानता हूं। उन्होंने बिहार को बनाया है। मैं उनका दीवाना हूं। उनके लिए 9 लोगों की कुर्बानी दी। गोली तक खाई। पूरी खबर पढ़ें 2. बिहार के 6 जिलों में बाढ़ और 27 मौतें बिहार में बाढ़ से हालत बेहद खराब है। गंडक नदी में उफान और तटबंध टूटने से 6 जिलों के करीब 466 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इससे करीब 8 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। करीब 92,730 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राज्य में बाढ़ से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में अबतक 27 लोगों की मौत हुई है। पूरी खबर पढ़ें 3. पुलिसकर्मी ने महिला का बाल खींचा मुजफ्फरपुर में एक पुलिसकर्मी का महिला के साथ मारपीट करने और बाल पकड़कर घसीटने का वीडियो सामने आया है। दरअसल, महिला की 3 महीने पहले लव मैरिज हुई थी, लेकिन अब ससुराल वाले उसे घर में एंट्री नहीं दे रहे हैं। महिला का पति फरार है और उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। जिसके बाद महिला मायके में रह रही थी। पूरी खबर पढ़ें 4. ‘6 महीने में बिहार में आएगा भयंकर वित्तीय संकट’ बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की बाढ़, फसल नुकसान, बेरोजगारी, महंगाई और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन अब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिला। पूरी खबर पढ़ें 5. मुजफ्फरपुर के होटल में महिला की संदिग्ध मौत मुजफ्फरपुर के निजी होटल में महिला की लाश मिली थी। पुलिस शुरुआत में कह रही थी कि सुसाइड का केस है। हालांकि महिला के पति मदन कुमार ने हत्या का आरोप लगाया है, उसने कहा है कि पत्नी सुसाइड नहीं कर सकती है। उसके चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। मदन कहते हैं कि मेरी पत्नी निगम कुमारी (30) अहमदाबाद में काम करती है। पूरी खबर पढ़ें 6. बेगूसराय में शादी का झांसा देकर युवती से रेप बेगूसराय के मंसूरचक थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने अपने ही दूर के रिश्तेदार पर शादी का झांसा देकर महीनों तक शारीरिक शोषण करने, नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पूरी खबर पढ़ें 7. उज्जैनी संग अनुष्का यादव का VIDEO अनुष्का यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी उज्जैनी के साथ एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अनुष्का अपनी बेटी के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में लोकप्रिय भोजपुरी गीत ‘बेटी देके देलू संसारवा, दिहलु जिये के आधार’ को रखा गया है। वीडियो शेयर करते हुए अनुष्का यादव ने लिखा, “मेरी उज्जैनी के साथ मेरी पहली जितिया पूजा… पूरी खबर पढ़ें 8. छपरा में चाकू से वार कर ट्रिपल मर्डर सारण में दो गुटों के बीच चाकूबाजी हुई। इस घटना में तीन युवकों की मौत हो गई। एक युवक घायल है। उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घटना एकमा थाना इलाके के पछुआ गांव की है। मृतकों की पहचान पछुआ गांव निवासी रमेश यादव (35), मुकेश यादव (25) और काशी बाजार निवासी अंकुर पटेल उर्फ धोनी (22) के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 9. ‘खेसारी को मेरे जैसी प्यार करने वाली नहीं मिलेगी’ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस काजल राघवानी के अफेयर और ब्रेकअप के किस्से आम हैं। ब्रेकअप के बाद भी काजल राघवानी खेसारी लाल को भूला नहीं पाईं हैं। अब अभिनेत्री काजल राघवानी एक बार फिर अभिनेता खेसारी लाल यादव के साथ अपने पुराने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। पूरी खबर पढ़ें 10. 38 जिलों में कल उमस भरा बना रहेगा मौसम बिहार के सभी 38 जिलों में कल यानी सोमवार को उमस भरा मौसम बना रहेगा। लोगों को दिन में गर्मी परेशान करेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 6 अक्टूबर से कई जिलों में मौसम बदलेगा। नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। पटना स्नातक सीट पर MLC चुनाव को लेकर मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी जदयू कैंडिडेट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने ऐलान किया है कि वो पीके के कैंडिडेट अनुज सिंह को जिताएंगे। वहीं बिहार में बाढ़ से हालत बेहद खराब है। गंडक नदी में उफान और तटबंध टूटने से 6 जिलों के करीब 466 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. ‘नीतीश के लिए गोली खाई, अब पार्टी रहे चाहे जाए’ पटना स्नातक सीट पर MLC चुनाव को लेकर अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी जदयू कैंडिडेट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने ऐलान किया है कि वो पीके के कैंडिडेट अनुज सिंह को जिताएंगे। इसके लिए बकायदा वो रोड भी कर रहे हैं। अनंत सिंह ने कहा है कि मैं नीतीश कुमार को मानता हूं। उन्होंने बिहार को बनाया है। मैं उनका दीवाना हूं। उनके लिए 9 लोगों की कुर्बानी दी। गोली तक खाई। पूरी खबर पढ़ें 2. बिहार के 6 जिलों में बाढ़ और 27 मौतें बिहार में बाढ़ से हालत बेहद खराब है। गंडक नदी में उफान और तटबंध टूटने से 6 जिलों के करीब 466 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इससे करीब 8 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। करीब 92,730 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राज्य में बाढ़ से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में अबतक 27 लोगों की मौत हुई है। पूरी खबर पढ़ें 3. पुलिसकर्मी ने महिला का बाल खींचा मुजफ्फरपुर में एक पुलिसकर्मी का महिला के साथ मारपीट करने और बाल पकड़कर घसीटने का वीडियो सामने आया है। दरअसल, महिला की 3 महीने पहले लव मैरिज हुई थी, लेकिन अब ससुराल वाले उसे घर में एंट्री नहीं दे रहे हैं। महिला का पति फरार है और उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। जिसके बाद महिला मायके में रह रही थी। पूरी खबर पढ़ें 4. ‘6 महीने में बिहार में आएगा भयंकर वित्तीय संकट’ बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की बाढ़, फसल नुकसान, बेरोजगारी, महंगाई और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन अब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिला। पूरी खबर पढ़ें 5. मुजफ्फरपुर के होटल में महिला की संदिग्ध मौत मुजफ्फरपुर के निजी होटल में महिला की लाश मिली थी। पुलिस शुरुआत में कह रही थी कि सुसाइड का केस है। हालांकि महिला के पति मदन कुमार ने हत्या का आरोप लगाया है, उसने कहा है कि पत्नी सुसाइड नहीं कर सकती है। उसके चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। मदन कहते हैं कि मेरी पत्नी निगम कुमारी (30) अहमदाबाद में काम करती है। पूरी खबर पढ़ें 6. बेगूसराय में शादी का झांसा देकर युवती से रेप बेगूसराय के मंसूरचक थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने अपने ही दूर के रिश्तेदार पर शादी का झांसा देकर महीनों तक शारीरिक शोषण करने, नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पूरी खबर पढ़ें 7. उज्जैनी संग अनुष्का यादव का VIDEO अनुष्का यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी उज्जैनी के साथ एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अनुष्का अपनी बेटी के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में लोकप्रिय भोजपुरी गीत ‘बेटी देके देलू संसारवा, दिहलु जिये के आधार’ को रखा गया है। वीडियो शेयर करते हुए अनुष्का यादव ने लिखा, “मेरी उज्जैनी के साथ मेरी पहली जितिया पूजा… पूरी खबर पढ़ें 8. छपरा में चाकू से वार कर ट्रिपल मर्डर सारण में दो गुटों के बीच चाकूबाजी हुई। इस घटना में तीन युवकों की मौत हो गई। एक युवक घायल है। उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घटना एकमा थाना इलाके के पछुआ गांव की है। मृतकों की पहचान पछुआ गांव निवासी रमेश यादव (35), मुकेश यादव (25) और काशी बाजार निवासी अंकुर पटेल उर्फ धोनी (22) के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें 9. ‘खेसारी को मेरे जैसी प्यार करने वाली नहीं मिलेगी’ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस काजल राघवानी के अफेयर और ब्रेकअप के किस्से आम हैं। ब्रेकअप के बाद भी काजल राघवानी खेसारी लाल को भूला नहीं पाईं हैं। अब अभिनेत्री काजल राघवानी एक बार फिर अभिनेता खेसारी लाल यादव के साथ अपने पुराने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। पूरी खबर पढ़ें 10. 38 जिलों में कल उमस भरा बना रहेगा मौसम बिहार के सभी 38 जिलों में कल यानी सोमवार को उमस भरा मौसम बना रहेगा। लोगों को दिन में गर्मी परेशान करेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 6 अक्टूबर से कई जिलों में मौसम बदलेगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *