संदिग्ध हालात में ट्रेन से कटकर युवक की मौत:बीसलपुर के पास मिघौना हाल्ट पर हुआ हादसा, 20 मिनट तक रुकी रही ट्रेन

संदिग्ध हालात में ट्रेन से कटकर युवक की मौत:बीसलपुर के पास मिघौना हाल्ट पर हुआ हादसा, 20 मिनट तक रुकी रही ट्रेन

पीलीभीत में रविवार शाम बीसलपुर क्षेत्र के मिघौना हाल्ट के पास शाहजहांपुर-पीलीभीत पैसेंजर ट्रेन (संख्या 55354) की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेन करीब 20 मिनट तक वहीं रुकी रही, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। कर्मचारियों की मदद से शव को ट्रेन में रखवाकर बीसलपुर स्टेशन पहुंचे। वहां चालक ने शव स्टेशन अधीक्षक सोनू मीना को सौंप दिया, जिसके बाद ट्रेन पीलीभीत के लिए रवाना हुई। सोनू मीना की सूचना पर बीसलपुर कोतवाली पुलिस स्टेशन पहुंची और शव कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की। थाना अध्यक्ष संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस मृतक की पहचान करने और यह हादसा है या आत्महत्या, इसकी जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *