प्रतापगढ़ जिला पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। एसपी विशाल जांगिड़ के नेतृत्व में 225 पुलिसकर्मियों की 53 टीमों ने 288 जगहों पर छापा मारा। इसमें कुल 104 आरोपी गिरफ्तार हुए। 17 स्थायी वारंटी पकड़े इनमें 17 स्थाई वारंट वाले आरोपी, आर्म्स व एनडीपीएस एक्ट में 7, आबकारी एक्ट में 2, हत्या-लूट जैसे गंभीर मामलों में 1 और सामान्य प्रकरणों में 4 आरोपी शामिल हैं। फायरिंग से जुड़े 4 सक्रिय अपराधियों को भी पकड़ा गया। 3-3 हजार के दो इनामी तस्कर पकड़े पुलिस ने 14 हार्डकोर अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों और मादक पदार्थ तस्करों को भी पकड़ा। अरनोद पुलिस ने 3-3 हजार रुपए के दो इनामी एनडीपीएस आरोपियों को गिरफ्तार किया। कोटड़ी पुलिस ने 2 हजार रुपये के इनामी नाबालिग को हिरासत में लिया। आबकारी एक्ट के तहत धरियावद, जलोदा जागीर, घंटाली और देवगढ़ से कुल 7 आरोपी पकड़े गए। 40 गैर-स्थानीय लोगों और 12 अन्य फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

