प्रेग्नेंट पत्नी को डंडे से पीटा,गर्भ में बच्चे की मौत:चरित्र-शक में हमला, महिला रायपुर रेफर, हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जेल भेजा

प्रेग्नेंट पत्नी को डंडे से पीटा,गर्भ में बच्चे की मौत:चरित्र-शक में हमला, महिला रायपुर रेफर, हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जेल भेजा

बिलासपुर में चरित्र पर शक के चलते एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट की और उसे डंडे से भी पीटा। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। महिला का पहले सिम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था, हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया। मामले में हिर्री पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब जानिए पूरा मामला घटना 29 सितंबर की रात करीब 10 बजे हिर्री थाना क्षेत्र के बोड़सरा गांव की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति आशीष कौशिक (31) अपनी पत्नी सभ्या कौशिक के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर आरोपी पति ने पत्नी के साथ मारपीट की। उसने डंडे से महिला पर हमला किया। डंडे में लोहे जैसी चीज लगी हुई थी, जिससे महिला को गंभीर चोटें आईं। घटना की रिपोर्ट 2 अक्टूबर को परसदा निवासी आदित्य कौशिक (24) ने हिर्री थाने में दर्ज कराई। आदित्य ने पुलिस को बताया कि उसके जीजा आशीष कौशिक ने उसकी बहन सभ्या को जान से मारने की नीयत से पीटा। मारपीट के कारण सभ्या के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 109 और 92 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी दामोदर प्रसाद मिश्रा और पीएसआई लीलाधर देशमुख के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश की और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *