बेटे ने बुजुर्ग मां को पीटा:अबोहर में जांच करने आई पुलिस से बोली- उस पर कोई कार्रवाई मत करना, केवल समझा देना

बेटे ने बुजुर्ग मां को पीटा:अबोहर में जांच करने आई पुलिस से बोली- उस पर कोई कार्रवाई मत करना, केवल समझा देना

फाजिल्का के अबोहर में एक बेटे ने अपनी 70 साल की मां की पिटाई कर दी। बुजुर्ग मां को लहूलुहान स्थिति में अस्पताल लाया गया। जब पुलिस उससे बयान लेने आई तो उसने कहा- मेरे बेटे पर कोई कार्रवाई मत करना। बस उसे समझा देना। मेरा एक ही बेटा है। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी है। इस वजह से उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई है। उसकी शादीशुदा बहन ने अपने ससुराल से आकर मां को अस्पताल पहुंचाया था। हालांकि, जब सबके सामने पुलिस ने आरोपी युवक को डांटा तो उसने माफी मांग ली। साथ ही वादा किया कि भविष्य में वह मां के साथ इस तरह की बदसलूकी नहीं करेगा। लोहे के भट्टल से मां पर हमला किया यह मामला अबोहर की जम्मू बस्ती का है। यहां रहने वाला युवक देसराज शनिवार रात को नशे में घर पहुंचा। उसके साथ बुजुर्ग मां संतोष की थोड़ी कहासुनी हुई। इसके बाद युवक ने लोहे का भट्टल उठाकर मां को पीटना शुरू कर दिया। बुजुर्ग मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा कि महिला के शरीर पर कई जगह चोट लगी और खून निकल रहा है। यह देख उन्होंने फौरन बुजुर्ग की बेटी को सूचना दी। शादीशुदा बेटी अपने ससुराल सराभा नगर से जम्मू बस्ती पहुंची और अपना मां को अस्पताल ले गई। पुलिस को बुजुर्ग ने ये जानकारी दी मां बोली- मेरा एक ही बेटा है, उसे समझा देना थाना नंबर-1 की पुलिस के सामने बुजुर्ग मां ने ममता दिखाई। इस दौरान घायल मां ने पुलिस से कहा कि वह अपने बेटे के खिलाफ कार्रवाई नहीं चाहती, बल्कि उसे समझाया जाए। मां ने बेटे की पारिवारिक परेशानियों का भी जिक्र किया। उन्होंने पुलिस से कहा, “मेरे बेटे को मारना मत और उसके खिलाफ कार्रवाई मत करना, बस उसे समझा देना। मेरा एक ही बेटा है और वह परेशान है।” मां से ये शब्द सुनकर वहां मौजूद लोग भावुक हो गए। बेटे ने हाथ जोड़कर माफी मांगी यह सब सुनकर मौके पर मौजूद आरोपी बेटे देसराज ने अपनी मां से माफी मांगी। उसने कहा कि उससे गलती हो गई। इसके बाद उसने यह भी कहा कि अब वह भविष्य में कभी ऐसा नहीं करेगा। अपनी मां पर कभी हाथ नहीं उठाएगा। मां को बेटी ले गई ससुराल वहीं, बुजुर्ग की बेटी ने पीड़िता की अस्पताल से छुट्‌टी करवा ली है। वह उसे अपने साथ अपने ससुराल ले गई। बुजुर्ग के दामाद का कहना है कि वह अपनी सास को पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही घर भेजेंगे। तब तक संतोष उनके साथ ही रहेंगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *