भागलपुर रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का गांजा जब्त:कविगुरु एक्सप्रेस में बैग से मिला, तस्कर मौके से भागने में कामयाब रहा

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का गांजा जब्त:कविगुरु एक्सप्रेस में बैग से मिला, तस्कर मौके से भागने में कामयाब रहा

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान एक लावारिस बैग से करीब 16 किलोग्राम गांजा मिला है। कीमत करीब 8 लाख रुपए आंकी गई है। तस्कर मौके से भागने में कामयाब रहा। जानकारी के मुताबिक 2 अक्टूबर की देर रात आरपीएफ की टीम नियमित चेकिंग कर रही थी। इस दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-5 ट्रेन संख्या 13015 अप कविगुरु एक्सप्रेस के एक कोच में एक लावारिस बैग दिखा। जवानों ने आसपास के यात्रियों से पूछा, लेकिन बैग के बारे में किसी ने कुछ नहीं बताया। जांच में 2 पैकेट मिले आरपीएफ ने नियमों के हिसाब से बैग की वीडियोग्राफी कराते हुए जांच की। इस दौरान भूरे रंग के सेलो टेप में लिपटे दो पैकेट मिले। जांच और वजन करने पर उनमें कुल 16 किलो गांजा निकला। यह कार्रवाई मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुई। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद, आरपीएफ ने पकड़े गए गांजे को जीआरपी को सौंप दिया। जीआरपी अब बैग के मालिक और गांजे की सप्लाई के बारे में जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से मालिक तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पोस्ट कमांडर के नेतृत्व में कार्रवाई पूरी कार्रवाई आरपीएफ भागलपुर पोस्ट कमांडर अमित कुमार गिरी के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार, सरोज कुमार, प्रधान आरक्षी उत्तम सरकार और मनीष कुमार यादव शामिल रहे। आरपीएफ की इस कार्रवाई से रेलवे स्टेशन पर नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की मुहिम को एक और बड़ी सफलता मिली है। भागलपुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान एक लावारिस बैग से करीब 16 किलोग्राम गांजा मिला है। कीमत करीब 8 लाख रुपए आंकी गई है। तस्कर मौके से भागने में कामयाब रहा। जानकारी के मुताबिक 2 अक्टूबर की देर रात आरपीएफ की टीम नियमित चेकिंग कर रही थी। इस दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-5 ट्रेन संख्या 13015 अप कविगुरु एक्सप्रेस के एक कोच में एक लावारिस बैग दिखा। जवानों ने आसपास के यात्रियों से पूछा, लेकिन बैग के बारे में किसी ने कुछ नहीं बताया। जांच में 2 पैकेट मिले आरपीएफ ने नियमों के हिसाब से बैग की वीडियोग्राफी कराते हुए जांच की। इस दौरान भूरे रंग के सेलो टेप में लिपटे दो पैकेट मिले। जांच और वजन करने पर उनमें कुल 16 किलो गांजा निकला। यह कार्रवाई मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुई। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद, आरपीएफ ने पकड़े गए गांजे को जीआरपी को सौंप दिया। जीआरपी अब बैग के मालिक और गांजे की सप्लाई के बारे में जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से मालिक तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पोस्ट कमांडर के नेतृत्व में कार्रवाई पूरी कार्रवाई आरपीएफ भागलपुर पोस्ट कमांडर अमित कुमार गिरी के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार, सरोज कुमार, प्रधान आरक्षी उत्तम सरकार और मनीष कुमार यादव शामिल रहे। आरपीएफ की इस कार्रवाई से रेलवे स्टेशन पर नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की मुहिम को एक और बड़ी सफलता मिली है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *