ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का प्रदर्शन:मुंबई में हजारों की भीड़, राउत बोले- देश में हिटलरशाही नहीं चलेगी

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का प्रदर्शन:मुंबई में हजारों की भीड़, राउत बोले- देश में हिटलरशाही नहीं चलेगी

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रविवार को मुंबई में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे जॉइंट प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन में हजारों लोग शामिल हुए। यह मार्च मेट्रो स्टेशन से शुरू होकर महानगरपालिका भवन तक जाएगा। वहां नेता सभा को संबोधित करेंगे। उद्वव की शिवसेना यूबीटी और राज ठाकरे की मनसे पार्टी ने ने चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। संजय राउत ने कहा कि यह प्रदर्शन देश में चल रहे हिटलरशाही शासन, चुनावों को हाईजैक करने, चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट को जेब में रखने, सांसदों और विधायकों की खरीद-फरोख्त के खिलाफ है। शिवसेना यूबीटी सांसद बोले- चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ शिवसेना (UBT) सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि उद्धव और राज ठाकरे के एक साथ आने से प्रदर्शन को नई गति मिली है। उन्होंने इसे संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए बड़ा आंदोलन बताया। उन्होंने कहा, आज देशभर में चुनाव आयोग में भ्रष्टाचार और उसके काम करने के तरीके को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। वे गैरकानूनी और असंवैधानिक तरीके से काम कर रहे हैं। पूरे देश में इसे लेकर आक्रोश है। लेकिन जैसे ही ‘ठाकरे’ नाम सामने आता है। इस आक्रोश को और ताकत मिलती है। आज दोनों भाई एक साथ यहां खड़े हैं और नारा है- ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ।’ देश बचाने का मतलब संविधान और लोकतंत्र को बचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *