फ्लाईदुबई के विमान में सवार 174 यात्रियों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को लेकर राहुल गांधी ने अब तक एक्स पर कोई पोस्ट नहीं किया है। इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोला है। बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस नेताओं के पुराने बयानों का हवाला देते हुए सवाल उठाए हैं।
जाकिर नायक से लेकर बाटला हाउस तक का किया जिक्र
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “आज हम कांग्रेस पार्टी से सीधे पूछना चाहते हैं कि जाकिर नायक को शांति का मसीहा बताने वाले, अफजल गुरु को परिस्थितियों का शिकार बताने वाले, बुरहान वानी को गुमराह युवक कहने वाले, याकूब मेमन की फांसी को ‘न्यायिक हत्या’ करार देने वाले और बाटला हाउस मुठभेड़ पर आंसू बहाने वाले लोग आज उनकी प्रशंसा में एक शब्द भी क्यों नहीं कह रहे हैं?”
उन्होंने आगे कहा, “कैप्टन स्मित मच्छार के लिए कोई शब्द क्यों नहीं है, जिन्होंने इतनी वीरता दिखाई और इतने लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली? हम कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से इस संबंध में सीधा जवाब मांगते हैं।”
#WATCH | Delhi | BJP MP Sudhanshu Trivedi says, “Captain Smit Machchhar has astonished the entire nation and the world, and the whole country takes pride in his achievement. Prime Minister Narendra Modi has spoken to him, and the Presidents of Israel and the United States have praised him…The fact that not a single word, post, or press statement regarding Captain Smit Machchhar has come from the Congress’s ‘First Family’ raises questions. Sonia Gandhi, the matriarch of that family, once shed tears for the accused in the Batla House encounter, yet no trace of compassion for Captain Smit Machchhar is visible in her eyes…Then there is the wayward ‘prince,’ Rahul Gandhi, who was so deeply aggrieved over Gaza, expressing his sorrow through tweets, Congress Working Committee resolutions, and newspaper articles, now seems so terrified of the ‘vote bank’ that not a single word escapes his lips regarding this matter. I believe the entire nation must view this conduct by the Congress’s top leadership with great seriousness. It is evident that this is a clash between two ideologies. One ideology, while tacitly supporting terror, strikes like an axe, tearing apart India’s constitutional institutions and social fabric, effectively steering the nation’s ship toward a crash. Then there is the other perspective, the one we represent, which is willing to endure blows and risk life and limb to save the ship…”
— ANI (@ANI) October 4, 2026
इसे भी पढ़ें: MPSC Paper Leak मामले पर Harshvardhan Sapkal ने पुणे में प्रदर्शनकारी छात्रों का किया समर्थन
आरोपी पायलट की अलकायदा ने तारीफ की
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “आरोपी पायलट की अलकायदा ने तारीफ की। कांग्रेस के प्रथम परिवार से एक भी शब्द, पोस्ट स्मित के लिए न आना सवाल खड़ा करता है। देश को गंभीरता से कांग्रेस को सर्वोच्च नेतृत्व के आचरण को देखना चाहिए।”
उन्होंने सोनिया गांधी को लेकर कहा, “सोनिया जी, जिनकी आंखों में बाटला हाउस एनकाउंटर के आरोपियों के लिए आंसू थे, उनकी आंखों में करुणा का एक स्वर कैप्टन स्मित के लिए दिखाई नहीं पड़ रहा है।”
इसे भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर महिलाओं से दुर्व्यवहार के आरोपों पर Rahul Gandhi ने Amit Shah से मांगा जवाब
राहुल गांधी पर भी साधा निशाना
बीजेपी सांसद ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, “राजकुमारी, जो हाथ में फिलिस्तीन का बैग लेकर जाती थीं, उस बैग में से संवेदना का रुमाल निकल कर नहीं आ रहा है।” उन्होंने आगे कहा, “गाजा पर गमजदा शहजादा लगता है वोट बैंक से इस कदर खौफजदा हो गया है कि उसके मुंह से एक लफ्ज नहीं निकल रहा है।”

