भोजपुर में नदी में डूबने से 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। जिउतिया पर्व पर मां के साथ पहुंचा था, इस दौरान हादसे का शिकार हो गया। मृतक की पहचान गोठहुला गांव निवासी पशुपति पासवान के पुत्र जाग्रित कुमार(8) के तौर पर हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। मृतक के चाचा ने बताया की जिउतिया पर्व पर को लेकर गांव स्थित सूर्य मंदिर के पास कुमारी नदी के किनारे महिलाएं और अन्य लोग एकत्रित हुए थे। मेरा भतीजा अपनी मां के साथ अर्घ्य देने गया था। स्नान करने के दौरान उसका पैर फिसल गया और नदी के गहरे पानी में चला गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से उसे पानी से बाहर निकाला। आनन- फानन में अस्पताल लेकर गए। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मां का रो-रोकर बुरा हाल हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक पांच भाई-बहन में तीसरे स्थान पर था। परिवार में मां पूनम देवी, भाई विकाश कुमार, विशाल कुमार, मंजी कुमार और बहन पुतुल कुमारी है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। उसकी मां पूनम देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में नदी में डूबने से 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। जिउतिया पर्व पर मां के साथ पहुंचा था, इस दौरान हादसे का शिकार हो गया। मृतक की पहचान गोठहुला गांव निवासी पशुपति पासवान के पुत्र जाग्रित कुमार(8) के तौर पर हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। मृतक के चाचा ने बताया की जिउतिया पर्व पर को लेकर गांव स्थित सूर्य मंदिर के पास कुमारी नदी के किनारे महिलाएं और अन्य लोग एकत्रित हुए थे। मेरा भतीजा अपनी मां के साथ अर्घ्य देने गया था। स्नान करने के दौरान उसका पैर फिसल गया और नदी के गहरे पानी में चला गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से उसे पानी से बाहर निकाला। आनन- फानन में अस्पताल लेकर गए। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मां का रो-रोकर बुरा हाल हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक पांच भाई-बहन में तीसरे स्थान पर था। परिवार में मां पूनम देवी, भाई विकाश कुमार, विशाल कुमार, मंजी कुमार और बहन पुतुल कुमारी है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। उसकी मां पूनम देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

