पटना नगर निगम की जेसीबी ने व्यक्ति को कुचला:मौके पर हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल; कार्रवाई की मांग

पटना नगर निगम की जेसीबी ने व्यक्ति को कुचला:मौके पर हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल; कार्रवाई की मांग

पटना में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में नगर निगम की जेसीबी की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान हीरा चौहान के रूप में हुई है। घटना दीघा थाना क्षेत्र के दीघा घाट स्थित सूर्य मंदिर के समीप की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूर्य मंदिर के पास जेसीबी की चपेट में आए जानकारी के मुताबिक, देर रात वह दीघा घाट सूर्य मंदिर के पास मौजूद थे। इसी दौरान नगर निगम की जेसीबी की चपेट में आ गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना मिलते ही दीघा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच और कार्रवाई की मांग घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में भी काफी आक्रोश है। लोग घटना की जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जेसीबी चालक और हादसे की पूरी परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पटना में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में नगर निगम की जेसीबी की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान हीरा चौहान के रूप में हुई है। घटना दीघा थाना क्षेत्र के दीघा घाट स्थित सूर्य मंदिर के समीप की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूर्य मंदिर के पास जेसीबी की चपेट में आए जानकारी के मुताबिक, देर रात वह दीघा घाट सूर्य मंदिर के पास मौजूद थे। इसी दौरान नगर निगम की जेसीबी की चपेट में आ गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना मिलते ही दीघा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच और कार्रवाई की मांग घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में भी काफी आक्रोश है। लोग घटना की जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जेसीबी चालक और हादसे की पूरी परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *