India vs West Indies 3rd ODI: भारत और वेस्ट इंडीज के बीच न्यू चंडीगढ़ के पीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम एक दिवसीय मैच में वेस्ट इंडीज ने भारत से मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और वेस्ट इंडीज के सामने जीत के लिए 352 रनों का लक्ष्य रखा। वेस्टइंडीज ने 5 विकेट खोकर 10 गेंदें शेष रहते मुकाबला जीत लिया। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शाई होप ने 162 रन की तूफानी पारी खेली, वहीं भारत के 4 गेंदबाजों को एक एक विकेट मिला।
तीन वनडे मैचों की सीरीज में मेजबान टीम इंडिया ने 2-1 से सीरीज पर कब्जा किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने मेहमान विंडीज टीम के सामने 352 रन का लक्ष्य रखा । भारत की ओर से जहां रोहित शर्मा ने 85 गेंदों पर 92 रन, रुतुराज गायकवाड़ ने 69 गेंदों पर 57 रन और केएल राहुल ने 87 गेंदों पर 129* रन की पारी खेली है। वहीं, वेस्टइंडीज की ओर से जायडेन सील्स ने तीन विकेट और कीमो पॉल ने दो विकेट लिए हैं। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शाई होप ने 162 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली वहीं अमीर जंगू का 67 रन का अहम योगदान रहा। दोनों बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज की जीत की मजबूत नींव रखी। वही जंगू रन लेने के प्रयास में रन आउट हुए।
शतक से चूके रोहित शर्मा
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। उसने महज चार के स्कोर पर शुभमन गिल (1) और विराट कोहली (0) के विकेट गंवा दिए। इसके बाद रोहित शर्मा का साथ देने रुतुराज गायकवाड़ मैदान पर उतरे। दोनों बड़ी सूझबूझ के साथ तीसरे विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी करते हुए टीम का कमबैक कराया। लेकिन, रोहित शर्मा 92 पर ही पहुंचे थे कि तेज खेलने के चक्कर में 141 के स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया और शतक से भी चूक गए।
केएल राहुल ने खेली 129* रन की विस्फोटक पारी
भारत ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 351 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए। केएल राहुल ने महज 87 गेंदों पर 10 चौके और छह छक्कों की मदद से नाबाद 129 रन की पारी खेली। वहीं, गुरनूर बराड़ 6 गेंदों पर 8 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। वहीं, वेस्टइंडीज की ओर से जायडेन सील्स ने सबसे ज्यादा तीन विकेट, कीमो पॉल ने दो विकेट और गुडाकेश मोटी ने एक विकेट अपने नाम दर्ज किया।



: 


