गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित गिरिडीह-बेंगाबाद मुख्य मार्ग पर सिहोडीह चंद्रवंशी नगर के पास शनिवार को मालवाहक पिकअप वैन और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। इनमें से एक ने घटनास्थल पर जबकि दूसरे युवक ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद पिकअप वैन का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान जमुआ प्रखंड के हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत चुंगलखोर निवासी 24 वर्षीय विकास यादव और सरिया निवासी शशिकांत वर्मा के रूप में की गई है। हादसे के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। दरअसल, बाइक पर सवार होकर विकास यादव और शशिकांत वर्मा, गिरिडीह की ओर आ रहे थे। इसी दौरान गिरिडीह से बेंगाबाद की ओर जा रही मालवाहक पिकअप वैन से सिहोडीह चंद्रवंशी नगर के पास बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए लोग
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने विकास यादव की जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, शशिकांत वर्मा का प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। पर अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। फरार चालक की तलाश इधर, सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप वैन को अपने कब्जे में ले लिया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की भी जांच कर रही है। गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित गिरिडीह-बेंगाबाद मुख्य मार्ग पर सिहोडीह चंद्रवंशी नगर के पास शनिवार को मालवाहक पिकअप वैन और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। इनमें से एक ने घटनास्थल पर जबकि दूसरे युवक ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद पिकअप वैन का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान जमुआ प्रखंड के हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत चुंगलखोर निवासी 24 वर्षीय विकास यादव और सरिया निवासी शशिकांत वर्मा के रूप में की गई है। हादसे के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। दरअसल, बाइक पर सवार होकर विकास यादव और शशिकांत वर्मा, गिरिडीह की ओर आ रहे थे। इसी दौरान गिरिडीह से बेंगाबाद की ओर जा रही मालवाहक पिकअप वैन से सिहोडीह चंद्रवंशी नगर के पास बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए लोग
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने विकास यादव की जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, शशिकांत वर्मा का प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। पर अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। फरार चालक की तलाश इधर, सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप वैन को अपने कब्जे में ले लिया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की भी जांच कर रही है।

