नेतन्याहू ने भारतीय कैप्टन स्मित से बात की:बोले- आप पूरी दुनिया के हीरो; इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का न्योता दिया

नेतन्याहू ने भारतीय कैप्टन स्मित से बात की:बोले- आप पूरी दुनिया के हीरो; इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का न्योता दिया

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से फोन पर बात की। उन्होंने कैप्टन स्मित से कहा कि वे भारत और इजराइल के लोगों के हीरो हैं। नेतन्याहू ने उन्हें अगले इजराइली स्वतंत्रता दिवस पर उनके साथ मिलकर जश्न की लौ जलाने का न्योता दिया। नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित से घटना के बारे में भी पूछा। स्मित ने बताया कि हमले से पहले को-पायलट ने प्रेयर करने की इच्छा जताई थी। इसके कुछ मिनट बाद उसने उन पर हमला कर दिया। नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को जल्दी ठीक होने की शुभकामना दी और कहा कि वे उन्हें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वतंत्रता दिवस पर इजराइल आने का न्योता देते हैं। PM मोदी ने वीडियो कॉल पर कैप्टन स्मित से बात की इससे पहले PM मोदी ने 2 सितंबर को कैप्टन स्मित से करीब 9 मिनट वीडियो कॉल पर बात की। मोदी ने स्मित से कहा, पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा था और आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहा था। आपके साहस और सूझबूझ से कई लोगों की जान बची। बातचीत के दौरान स्मित ने कहा, “मुझे पता था कि यह आखिरी मौका है। दरवाजा वहीं था और मैंने उसे खोल दिया। मैं मुश्किल समय में हनुमान चालीसा पढ़ता हूं और उस समय भी पढ़ रहा था। मुझे पता है कि भगवान ने ही हमें बचाया।” पूरी खबर यहां पढ़ें… यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *