Imran Masood Slams Election Commission: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने समान नागरिक संहिता यानी UCC और चुनाव आयोग को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने उत्तराखंड में UCC लागू होने को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे क्या बदलाव आया। इसके साथ ही उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया को लेकर भी चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए। इमरान मसूद ने कहा कि भाजपा लोगों को ऐसे मुद्दों में उलझाए रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के बाद इन सभी मामलों को ठीक करेगी।
खबर अपडेट की जा रही है…

