समस्तीपुर में लापता बच्चे का शव बगीचे में मिला है। शुक्रवार रात घर से निकला था, इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। परिजन ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। घटना विद्यापति नगर थाना क्षेत्र स्थित मटखनमा बगीचे की है। सुबह ग्रामीण की नजर गाछी में पड़े शव पर पड़ी। जिसके बाद परिवार के लोगों को सूचना दी गई। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान बढ़ौना पंचायत के वार्ड संख्या-3 निवासी मंटू साह के बेटे सुधीर कुमार (10) के रूप में हुई है। आखिरी बार चौक के पास दिखा था परिजनों के अनुसार, सुधीर रात करीब 9 बजे स्थानीय चौक स्थित आटा चक्की के पास दिखा था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। देर रात तक आसपास के इलाकों में उसकी खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला।
शरीर पर चोट के निशान, आंख के पास भी जख्म सुधीर के शरीर पर चोट और कट के निशान हैं। आंख के पास भी जख्म है। घटनास्थल के आसपास खून के धब्बे मिलने की बात भी सामने आई है। जिसके आधार पर परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि, सुधीर की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस ने फिलहाल हत्या की पुष्टि नहीं की है। एफएसएल टीम ने मौके से लिए नमूने शव मिलने की सूचना पर थानाध्यक्ष सूरज कुमार, एसआई सलीम रजा और एएसआई रवि कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ की। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से विभिन्न साक्ष्य और नमूने जुटाए। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। एफएसएल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आवेदन नहीं मिला है। पुलिस अपने स्तर से छानबीन की जा रही है। समस्तीपुर में लापता बच्चे का शव बगीचे में मिला है। शुक्रवार रात घर से निकला था, इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। परिजन ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। घटना विद्यापति नगर थाना क्षेत्र स्थित मटखनमा बगीचे की है। सुबह ग्रामीण की नजर गाछी में पड़े शव पर पड़ी। जिसके बाद परिवार के लोगों को सूचना दी गई। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान बढ़ौना पंचायत के वार्ड संख्या-3 निवासी मंटू साह के बेटे सुधीर कुमार (10) के रूप में हुई है। आखिरी बार चौक के पास दिखा था परिजनों के अनुसार, सुधीर रात करीब 9 बजे स्थानीय चौक स्थित आटा चक्की के पास दिखा था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। देर रात तक आसपास के इलाकों में उसकी खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला।
शरीर पर चोट के निशान, आंख के पास भी जख्म सुधीर के शरीर पर चोट और कट के निशान हैं। आंख के पास भी जख्म है। घटनास्थल के आसपास खून के धब्बे मिलने की बात भी सामने आई है। जिसके आधार पर परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि, सुधीर की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस ने फिलहाल हत्या की पुष्टि नहीं की है। एफएसएल टीम ने मौके से लिए नमूने शव मिलने की सूचना पर थानाध्यक्ष सूरज कुमार, एसआई सलीम रजा और एएसआई रवि कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ की। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से विभिन्न साक्ष्य और नमूने जुटाए। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। एफएसएल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आवेदन नहीं मिला है। पुलिस अपने स्तर से छानबीन की जा रही है।

