5 महीने का भ्रूण मुंह में दबाकर घूमता मिला कुत्ता:प्रत्यक्षदर्शी ने छुड़ाया; भ्रूण पर अस्पताल की सील मिली, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

5 महीने का भ्रूण मुंह में दबाकर घूमता मिला कुत्ता:प्रत्यक्षदर्शी ने छुड़ाया; भ्रूण पर अस्पताल की सील मिली, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बड़वानी शहर के वार्ड नंबर 21 की बृज विहार कॉलोनी में शनिवार सुबह चौंकाने वाली घटना सामने आई। एक कुत्ता करीब 5 महीने के भ्रूण को मुंह में दबाकर घूम रहा था। वह कभी भ्रूण को दूध डेयरी के पास पटक रहा था तो कभी बाइक के टायरों के बीच ले जाकर खाने की कोशिश कर रहा था। लोगों ने कुत्ते से छुड़ाया भ्रूण प्रत्यक्षदर्शी महेश यादव ने बताया कि सुबह करीब 8.30 बजे उन्होंने कुत्ते को कचरे में कुछ सूंघते देखा था। कुछ देर बाद कुत्ते ने उनके सामने भ्रूण को सड़क पर पटक दिया और उसे खाने की कोशिश करने लगा। महेश ने कुत्ते को भगाया और भ्रूण को उससे छुड़ाया। अस्पताल की सील मिलने से उठे सवाल वार्ड 21 के पार्षद शंकर कुशवाहा के मुताबिक, महेश यादव ने उन्हें सुबह भ्रूण पड़े होने की सूचना दी थी। पार्षद ने बताया कि भ्रूण पर अस्पताल की सील लगी हुई है और यह 2 से 3 दिन पुराना बताया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अस्पताल की सील लगा भ्रूण बाहर कैसे पहुंचा और कुत्ता उसे कहां से लेकर आया। पुलिस ने भ्रूण पोस्टमार्टम के लिए भेजा शहर कोतवाली थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के शासकीय और निजी अस्पतालों से भी जानकारी जुटा रही है। अस्पताल की व्यवस्था पर भी उठे सवाल पार्षद शंकर कुशवाहा ने कहा कि मामले की जांच जरूरी है। उन्होंने सवाल उठाया कि अस्पताल की सील लगा भ्रूण बाहर कैसे आया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से व्यवस्था में सुधार करने की बात कही। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि भ्रूण अस्पताल से बाहर कैसे पहुंचा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *