IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 में सिर्फ एक तेज गेंदबाज, वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा करेंगे ओपनिंग

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 में सिर्फ एक तेज गेंदबाज, वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा करेंगे ओपनिंग

India vs Pakistan Match Update: भारत और पाकिस्तान के गोल्ड मेडल मुकाबला शुरू हो चुका है, जहां भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11। 

IND vs PAK Gold Medal Match Update: एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के गोल्ड मेडल मैच में भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम में वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन शामिल हैं। टॉस के दौरान भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तानों को हाथ मिलाते हुए नहीं देखा गया। टीम इंडिया में सिर्फ एक तेज गेंदबाज शामिल है, जबकि

गोल्ड मेडल मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह

गोल्ड मेडल मैच के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज़ सदाकत, उस्मान खान (विकेटकीपर), सैम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, साद मसूद, अबरार अहमद और सुफयान मोकिम।

भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंची है। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हमेशा से रोमांचक और कांटे के मुकाबले होते रहे हैं, लेकिन पिछली कुछ मैचों में भारतीय टीम पाकिस्तान पर भारी पड़ी है और लगभग एकतरफा मुकाबले जीते हैं। ऐसे में देखना होगा कि इस मैच में पाकिस्तान, भारतीय टीम को टक्कर दे पाती है या नहीं।

इन 5 भारतीयों पर रहेगी नजर

इस मैच में भारत की तरफ से जिन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सबसे अधिक नजर रहेगी, उनमें वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह के नाम अहम हैं। भारतीय टीम को पाकिस्तान को गंभीरता से लेना होगा। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, सैम अयूब और उस्मान खान से टीम इंडिया को सावधान रहना होगा। साहिबजादा फरहान का भारत के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड रहा है।

पिछले एशिया कप में भारतीय टीम ने लगातार तीन बार पाकिस्तान को हराया था। इसके बाद टी20 विश्व कप में भी पाकिस्तान को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 17 टी20 मैच हुए हैं, जिनमें भारतीय टीम 14 बार विजयी रही है, जबकि पाकिस्तान को 3 बार जीत मिली है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *