India vs Pakistan, Asian Games 2026, Gold Medal Match: भारत और पाकिस्तान की पुरुष क्रिकेट टीमों के बीच एशियन गेम्स 2026 का गोल्ड मेडल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेलकर अपने नाम एक और उपलब्धि दर्ज कर ली है।
दरअसल, अभिषेक शर्मा टी-20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 400 छक्के लगाने वाले दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। टी-20 क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 400 छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल के नाम है। उन्होंने यह उपलब्धि हासिल करने के लिए 3,027 गेंदें खेली थीं।
वहीं, अभिषेक शर्मा ने 3,513 गेंदों में 400 छक्के पूरे किए। इस सूची में उनके बाद क्रिस गेल (3,557 गेंद), टिम डेविड (3,803 गेंद), कीरोन पोलार्ड (3,944 गेंद), निकोलस पूरन (4,045 गेंद) और एविन लुईस (4,072 गेंद) का नाम आता है।
400 T20 छक्के पूरे करने के लिए सबसे कम गेंदें
| क्रम | खिलाड़ी | 400 T20 छक्कों तक गेंदें |
|---|---|---|
| 1 | आंद्रे रसेल | 3,027 |
| 2 | अभिषेक शर्मा | 3,513 |
| 3 | क्रिस गेल | 3,557 |
| 4 | टिम डेविड | 3,803 |
| 5 | कीरोन पोलार्ड | 3,944 |
| 6 | निकोलस पूरन | 4,045 |
| 7 | एविन लुईस | 4,072 |
एक कैलेंडर ईयर में 100 टी-20 छक्के लगाने वाले बने दूसरे क्रिकेटर
अभिषेक शर्मा ने 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी से एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दरअसल, एक कैलेंडर ईयर में 100 T20 छक्के पूरे करने के लिए सबसे कम गेंदें खेलने के मामले में अभिषेक अब दूसरे स्थान पर हैं। अभिषेक शर्मा ने 2026 में T20 क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने के लिए सिर्फ 651 गेंदों का सामना किया। इस मामले में सबसे पहले नंबर पर आंद्रे रसेल का नाम आता है, जिन्होंने 2019 में 589 गेंदों का सामना करते हुए 100 T20 छक्के पूरे किए थे।
एक कैलेंडर वर्ष में 100 T20 छक्के लगाने के लिए सबसे कम गेंदें
| क्रम | खिलाड़ी | वर्ष | 100 छक्के पूरे करने में गेंदें |
|---|---|---|---|
| 1 | आंद्रे रसेल | 2019 | 589 |
| 2 | अभिषेक शर्मा | 2026 | 651 |
| 3 | डेवाल्ड ब्रेविस | 2025 | 653 |
| 4 | क्रिस गेल | 2016 | 724 |
| 5 | करणबीर सिंह | 2025 | 728 |
खबर अपडेट हो रही है..

