बक्सर में शुक्रवार की शाम गंगा नदी के कोल में डूबने से दो 10 वर्षीय बच्चों की मौत हो गई। घटना सिमरी प्रखंड के नियाजीपुर पंचायत की है। मृतका की पहचान घरभरन यादव की बेटी काजल कुमारी और किशुन बिहारी यादव के बेटे अंकुश यादव थे। स्थानीय ग्रामीण सूचित यादव ने बताया कि बच्चे भैंस चराने गंगा किनारे गए थे। अंकुश भैंस पर बैठा था। भैंस अचानक पानी में गई और अंकुश फिसलकर गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख काजल भी बचाने कूदी, पर वह भी डूब गई। एक छोटे बच्चे ने परिजनों को सूचना दी। गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय तैराक और गोताखोरों ने काफी कोशिश के बाद दोनों बच्चों के शव निकाले, पर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। जनप्रतिनिधि ने सरकारी मुआवजा दिलाने का दिया भरोसा तिलक राय हाता ओपी पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। अंचलाधिकारी भगवती शंकर पाण्डेय सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए सरकारी मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बच्चों के पिता परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए बिहार से बाहर फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद वे भी घर लौट रहे हैं। बच्चों को नदी किनारे न जाने देने की सलाह प्रशासन और ग्रामीणों ने दियरांचल क्षेत्र के अभिभावकों से अपील की है कि गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण नदी के आसपास के गड्ढों, कोल और नालों में पानी भरा हुआ है। ऐसे में बच्चों को नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों की ओर अकेले न जाने दें। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। बक्सर में शुक्रवार की शाम गंगा नदी के कोल में डूबने से दो 10 वर्षीय बच्चों की मौत हो गई। घटना सिमरी प्रखंड के नियाजीपुर पंचायत की है। मृतका की पहचान घरभरन यादव की बेटी काजल कुमारी और किशुन बिहारी यादव के बेटे अंकुश यादव थे। स्थानीय ग्रामीण सूचित यादव ने बताया कि बच्चे भैंस चराने गंगा किनारे गए थे। अंकुश भैंस पर बैठा था। भैंस अचानक पानी में गई और अंकुश फिसलकर गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख काजल भी बचाने कूदी, पर वह भी डूब गई। एक छोटे बच्चे ने परिजनों को सूचना दी। गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय तैराक और गोताखोरों ने काफी कोशिश के बाद दोनों बच्चों के शव निकाले, पर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। जनप्रतिनिधि ने सरकारी मुआवजा दिलाने का दिया भरोसा तिलक राय हाता ओपी पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। अंचलाधिकारी भगवती शंकर पाण्डेय सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए सरकारी मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बच्चों के पिता परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए बिहार से बाहर फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद वे भी घर लौट रहे हैं। बच्चों को नदी किनारे न जाने देने की सलाह प्रशासन और ग्रामीणों ने दियरांचल क्षेत्र के अभिभावकों से अपील की है कि गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण नदी के आसपास के गड्ढों, कोल और नालों में पानी भरा हुआ है। ऐसे में बच्चों को नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों की ओर अकेले न जाने दें। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

