पहली बार दूरबीन पद्धति से बच्चेदानी का सफल ऑपरेशन

पहली बार दूरबीन पद्धति से बच्चेदानी का सफल ऑपरेशन

भास्कर संवाददाता | विदिशा जिला अस्पताल में पहली बार दूरबीन (लैप्रोस्कोपी) पद्धति से बच्चेदानी का सफल ऑपरेशन किया गया। जिले में इस अत्याधुनिक तकनीक से हुआ यह पहला ऑपरेशन है। प्रदेश के एक-दो जिला अस्पतालों को छोड़कर अन्यत्र यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में इसे विदिशा के स्वास्थ्य क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। 45 वर्षीय सुनीता राठौर पिछले एक-दो महीनों से अत्यधिक माहवारी और तेज ब्लीडिंग की समस्या से परेशान थीं। उन्हें राहत देने के लिए 29 सितंबर 2026 को चिकित्सकों की टीम ने दूरबीन पद्धति से बच्चेदानी का सफल ऑपरेशन किया। सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *