पंचायत चुनाव चार चरणों में कराए जाएंगे। इनमें झुंझुनूं जिले में मतदान 3 चरणों में होगा। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से तय चरणवार कार्यक्रम के अनुसार जिले में पहले चरण में किसी भी पंचायत समिति में चुनाव नहीं होगा। झुंझुनूं में चुनावी प्रक्रिया दूसरे चरण से शुरू होगी और चौथे चरण तक चलेगी। जिले की 14 पंचायत समितियों को तीन चरणों में बांटा गया है। दूसरे चरण में सबसे ज्यादा छह पंचायत समितियों में चुनाव होंगे, जबकि तीसरे और चौथे चरण में चार-चार पंचायत समितियों में मतदान कराया जाएगा। ऐसे में जिले में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां चरणवार तेज होंगी। दूसरे चरण में इन 6 पंचायत समितियों में चुनाव तीसरे चरण में चार पंचायत समितियां चौथे चरण में खेतड़ी समेत चार पंचायत समितियां

