जिले में विद्यालयी खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए इस वर्ष जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के आयोजन में नई पहल की गई है। जिलाधिकारी विक्रम विरकर के निर्देश पर पहली बार जिला स्तरीय प्रतियोगिता के तहत सभी प्रखंडों में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रखंड स्तर पर प्रतियोगिताओं के आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यालयों में छिपी खेल प्रतिभाओं को स्थानीय स्तर पर ही प्रतियोगिता का अवसर उपलब्ध कराना था। इससे वैसे विद्यार्थियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला, जो सीधे जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में शामिल नहीं हो पाते थे। प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का प्रदर्शन किया। प्रखंड स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। 5 से 8 अक्टूबर तक 21 खेल विधाओं में होगी जिला स्तरीय प्रतियोगिता प्रखंड स्तर पर आयोजन के बाद अब 5 से 8 अक्टूबर तक जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिला स्तर पर इस वर्ष 21 खेल विधाओं में प्रतियोगिताएं होंगी। विभिन्न प्रखंडों से चयनित खिलाड़ी इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें आगे की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। प्रखंड स्तर पर प्रतियोगिताओं के संचालन में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शारीरिक शिक्षा शिक्षक, खेल तकनीकी पदाधिकारी समेत संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों ने समन्वय के साथ कार्य किया। खेल पदाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन का जोर विद्यालय स्तर से ही खेल प्रतिभाओं की पहचान और उनके प्रोत्साहन पर है। प्रखंड स्तर पर पहली बार व्यापक आयोजन से जिले के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिला है। जिले में विद्यालयी खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए इस वर्ष जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के आयोजन में नई पहल की गई है। जिलाधिकारी विक्रम विरकर के निर्देश पर पहली बार जिला स्तरीय प्रतियोगिता के तहत सभी प्रखंडों में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रखंड स्तर पर प्रतियोगिताओं के आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यालयों में छिपी खेल प्रतिभाओं को स्थानीय स्तर पर ही प्रतियोगिता का अवसर उपलब्ध कराना था। इससे वैसे विद्यार्थियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला, जो सीधे जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में शामिल नहीं हो पाते थे। प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का प्रदर्शन किया। प्रखंड स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। 5 से 8 अक्टूबर तक 21 खेल विधाओं में होगी जिला स्तरीय प्रतियोगिता प्रखंड स्तर पर आयोजन के बाद अब 5 से 8 अक्टूबर तक जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिला स्तर पर इस वर्ष 21 खेल विधाओं में प्रतियोगिताएं होंगी। विभिन्न प्रखंडों से चयनित खिलाड़ी इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें आगे की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। प्रखंड स्तर पर प्रतियोगिताओं के संचालन में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शारीरिक शिक्षा शिक्षक, खेल तकनीकी पदाधिकारी समेत संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों ने समन्वय के साथ कार्य किया। खेल पदाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन का जोर विद्यालय स्तर से ही खेल प्रतिभाओं की पहचान और उनके प्रोत्साहन पर है। प्रखंड स्तर पर पहली बार व्यापक आयोजन से जिले के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिला है।

