पटना में महिला को बोलेरो से कुचलने का आरोपी गिरफ्तार:परिजनों ने लगाया पुराने विवाद का आरोप, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पटना में महिला को बोलेरो से कुचलने का आरोपी गिरफ्तार:परिजनों ने लगाया पुराने विवाद का आरोप, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पटना के धनरूआ थाना क्षेत्र में 68 साल की अंजू देवी की बोलेरो से कुचलकर हुई मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सिंटू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी 2 अक्टूबर को घटना के तीन दिन बाद हुई। परिजनों ने बताया कि 29 सितंबर की सुबह अंजू देवी घर से बाहर निकली थीं, तभी एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। वे घायल हो गईं और पीएमसीएच में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार ने इस घटना के पीछे पुराने विवाद का आरोप लगाया है। मृतका के पोते शुभम कुमार ने पुलिस को बताया कि वह पहले सिंटू यादव के यहां काम करता था। काम छोड़ने पर सिंटू ने दोबारा काम का दबाव बनाया और मना करने पर मारपीट व धमकी दी। घटना से एक रात पहले भी तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी का आरोप है। सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पटना के धनरूआ थाना क्षेत्र में 68 साल की अंजू देवी की बोलेरो से कुचलकर हुई मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सिंटू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी 2 अक्टूबर को घटना के तीन दिन बाद हुई। परिजनों ने बताया कि 29 सितंबर की सुबह अंजू देवी घर से बाहर निकली थीं, तभी एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। वे घायल हो गईं और पीएमसीएच में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार ने इस घटना के पीछे पुराने विवाद का आरोप लगाया है। मृतका के पोते शुभम कुमार ने पुलिस को बताया कि वह पहले सिंटू यादव के यहां काम करता था। काम छोड़ने पर सिंटू ने दोबारा काम का दबाव बनाया और मना करने पर मारपीट व धमकी दी। घटना से एक रात पहले भी तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी का आरोप है। सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *