बोखड़ा थाना क्षेत्र के हरिनगर और बसंत के बीच एनएच-527सी पर शुक्रवार को एक पिकअप वैन और सवारी टेंपो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो चालक सज्जन राय (34) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर किया गया। टेंपो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप वैन अनियंत्रित होकर टेंपो से टकरा गई। पिकअप वैन में एसडीआरएफ के सदस्य नाव लेकर सारण जा रहे थे। टीम ने बताया कि एक वरीय अधिकारी के निर्देश पर वे जल्दी में थे। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति संभाली और एसडीआरएफ टीम को सुरक्षित निकाला। हादसे के बाद सड़क पर भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन पर असर पड़ा। बोखड़ा थाना क्षेत्र के हरिनगर और बसंत के बीच एनएच-527सी पर शुक्रवार को एक पिकअप वैन और सवारी टेंपो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो चालक सज्जन राय (34) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर किया गया। टेंपो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप वैन अनियंत्रित होकर टेंपो से टकरा गई। पिकअप वैन में एसडीआरएफ के सदस्य नाव लेकर सारण जा रहे थे। टीम ने बताया कि एक वरीय अधिकारी के निर्देश पर वे जल्दी में थे। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति संभाली और एसडीआरएफ टीम को सुरक्षित निकाला। हादसे के बाद सड़क पर भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन पर असर पड़ा।

