उत्तराखंड में BJP 60 से ज्यादा सीटें जीतकर बनाएगी सरकार, Ram Madhav ने दिया कार्यकर्ताओं को मंत्र

उत्तराखंड में BJP 60 से ज्यादा सीटें जीतकर बनाएगी सरकार, Ram Madhav ने दिया कार्यकर्ताओं को मंत्र

देहरादून, दो अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड के नवनियुक्त प्रभारी राम माधव ने शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में 60 सीट पर जीत हासिल करने का लक्ष्य रखें। उत्तराखंड की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले साल चुनाव होना है। प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार यहां प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचे माधव ने पार्टी की एक संगठनात्मक बैठक में कहा, “हमें चुनाव में पूर्ण बहुमत नहीं बल्कि सबसे बड़े बहुमत यानि 60 से ज्यादा सीट जीतने के लिए काम करना है।”
माधव ने कहा कि बहुत से राज्य ऐसे हैं जहां भाजपा लगातार तीन बार जीती है और उत्तराखंड में भी ऐसा ही करना है।

इस दौरान पार्टी की सह प्रभारी और सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि उत्तराखंड की जनता भाजपा को तीसरी बार अपना आशीर्वाद देने के लिए तैयार है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि अब राजनीतिक परीक्षा का समय आ गया है और कार्यकर्ताओं को जनता के बीच अपनी उपस्थिति और अधिक बढ़ानी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *