एशियाई खेलों का कांस्य लेकर गांव पहुंचे गुरिंदरवीर सिंह:होशियारपुर के गांव में ग्रामीणों-खेल प्रेमियों ने किया सम्मानित; ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत

एशियाई खेलों का कांस्य लेकर गांव पहुंचे गुरिंदरवीर सिंह:होशियारपुर के गांव में ग्रामीणों-खेल प्रेमियों ने किया सम्मानित; ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत

एशियाई खेलों की मिक्स्ड रिले स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले एथलीट गुरिंदरवीर सिंह के गांव पत्तियाल पहुंचने पर ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उनकी उपलब्धि पर पंचायत, गुरुद्वारा कमेटी और ग्रामीणों ने समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया। गांव पहुंचने पर गुरिंदरवीर सिंह का ढोल-नगाड़ों और उत्साह के बीच स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने उनकी उपलब्धि को गांव और क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया। सम्मान समारोह में सरपंच बलविंदर सिंह, गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान जागीर सिंह और हेड ग्रंथी बाबा हरजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। गुरिंदरवीर के माता-पिता ने भी बेटे की उपलब्धि पर खुशी जताई। उनके पिता कमलजीत सिंह सेवानिवृत्त थानेदार हैं, जबकि माता रुपिंदर कौर ने कहा कि बेटे की मेहनत और सफलता से परिवार के साथ पूरे गांव का मान बढ़ा है। मई में भी बनाया था राष्ट्रीय रिकॉर्ड गुरिंदरवीर सिंह ने एशियाई खेलों में पदक जीतने से पहले भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। मई 2026 में रांची में आयोजित फेडरेशन कप में उन्होंने 100 मीटर दौड़ में 10.09 सेकंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। उनकी उपलब्धियों को देखते हुए टांडा यूनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब की ओर से भी जल्द सम्मानित किया जाएगा। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि गुरिंदरवीर आने वाले मुकाबलों में भी देश और पंजाब का नाम रोशन करेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *