सहरसा के काशनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर सुरसर नदी में नहाने गया 12 वर्षीय छात्र डूबकर लापता हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। करीब चार घंटे तक तलाश के बावजूद छात्र का कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस की मौजूदगी में NDRF टीम और स्थानीय गोताखोर नदी में उसकी तलाश कर रहे हैं। स्कूल के बच्चों के साथ नदी में नहाने गया था प्रीतम लापता छात्र की पहचान फतेहपुर गांव निवासी प्रकाश मुखिया के बेटे प्रीतम कुमार (12) के रूप में हुई है। प्रीतम फतेहपुर मध्य विद्यालय में तीसरी कक्षा का छात्र था। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर वह स्कूल के अन्य बच्चों के साथ घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर सुरसर नदी में नहाने गया था। गहरे पानी में जाने के बाद हुआ लापता बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान प्रीतम नदी के गहरे पानी में चला गया और अचानक डूब गया। साथ में मौजूद बच्चों ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर जुटे और नदी में उसकी तलाश शुरू की गई। राजस्थान में मजदूरी करते हैं पिता प्रीतम के पिता प्रकाश मुखिया राजस्थान में मजदूरी करते हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। उसकी मां अनजान देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन नदी किनारे बच्चे के मिलने की उम्मीद में इंतजार कर रहे हैं। NDRF और गोताखोरों ने संभाला मोर्चा घटना की सूचना मिलने पर काशनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष बजरंगी कुमार ने बताया कि NDRF टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से छात्र की तलाश की जा रही है। करीब चार घंटे की खोजबीन के बाद भी अभी तक छात्र का पता नहीं चल सका है। पुलिस और बचाव टीम नदी के अलग-अलग हिस्सों में तलाशी अभियान चला रही है। सहरसा के काशनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर सुरसर नदी में नहाने गया 12 वर्षीय छात्र डूबकर लापता हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। करीब चार घंटे तक तलाश के बावजूद छात्र का कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस की मौजूदगी में NDRF टीम और स्थानीय गोताखोर नदी में उसकी तलाश कर रहे हैं। स्कूल के बच्चों के साथ नदी में नहाने गया था प्रीतम लापता छात्र की पहचान फतेहपुर गांव निवासी प्रकाश मुखिया के बेटे प्रीतम कुमार (12) के रूप में हुई है। प्रीतम फतेहपुर मध्य विद्यालय में तीसरी कक्षा का छात्र था। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर वह स्कूल के अन्य बच्चों के साथ घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर सुरसर नदी में नहाने गया था। गहरे पानी में जाने के बाद हुआ लापता बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान प्रीतम नदी के गहरे पानी में चला गया और अचानक डूब गया। साथ में मौजूद बच्चों ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर जुटे और नदी में उसकी तलाश शुरू की गई। राजस्थान में मजदूरी करते हैं पिता प्रीतम के पिता प्रकाश मुखिया राजस्थान में मजदूरी करते हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। उसकी मां अनजान देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन नदी किनारे बच्चे के मिलने की उम्मीद में इंतजार कर रहे हैं। NDRF और गोताखोरों ने संभाला मोर्चा घटना की सूचना मिलने पर काशनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष बजरंगी कुमार ने बताया कि NDRF टीम और स्थानीय गोताखोरों की मदद से छात्र की तलाश की जा रही है। करीब चार घंटे की खोजबीन के बाद भी अभी तक छात्र का पता नहीं चल सका है। पुलिस और बचाव टीम नदी के अलग-अलग हिस्सों में तलाशी अभियान चला रही है।

