पलवल ब्राह्मण समाज की पंचायत में दहेज लेने पर पाबंदी:बारात में जाएंगे केवल 51 व्यक्ति, सगाई सिर्फ ₹1 से, भात लेकर 11 आदमी जाएंगे

पलवल ब्राह्मण समाज की पंचायत में दहेज लेने पर पाबंदी:बारात में जाएंगे केवल 51 व्यक्ति, सगाई सिर्फ ₹1 से, भात लेकर 11 आदमी जाएंगे

पलवल में ब्राह्मण समाज की ओर से शुक्रवार को समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए ब्राह्मण धर्मशाला में पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में अन्य जिलों से भी काफी संख्या में समाज के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। पंचायत की अध्यक्षता ब्राह्मण सभा के जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा ने की। इस दौरान कहा गया कि, पंचायत में लिए गए फैसलों को जो लोग नहीं मानेंगे, उनके कार्यक्रमों का ग्रामीण और रिश्तेदार पूरी तरह बहिष्कार करेंगे। सगाई में सिर्फ एक रुपया, पांच जोड़ी कपडे़ पंचायत में समाज में फैली कुरुतियों को समाप्त करने का पर जोर दिया। पंचायत में दूर-दराज से आए गणमान्य लोगों ने अपने विचार रखते हुए एक ही बात कही, समाज में फैली कुरूतियों को समाप्त किया जाए। ब्राह्मण समाज की पंचायत में लिए गए फैसलों में सगाई में सिर्फ एक रुपया, पांच जोड़ी कपड़े दिए जाएंगे और पांच लोग ही शामिल होंगे। गोद भराई में भी पांच लोग ही जाएंगे। इसमें एक जोड़ी कपड़े, एक सोने की अंगूठी और 101 रुपए विदा पर दिए जाएंगे। लगन में एक व्यक्ति आएगा और एक रुपया दिया जाएगा। भात न्यौतने के लिए केवल 11 महिलाएं जाएंगी। भात लेकर 11 आदमी जाएंगे, जिसमें एक तोला सोना, कपड़े और 2100 रुपए खर्च के दिए जाएंगे। बारात में शामिल हो सकेंगे 51 बाराती ही बारात में 51 बाराती ही जाएंगे और शाकाहारी भोजन होगा। लड़की वालों की तरफ से 2 तोले सोने के गहने, 100 ग्राम चांदी, 11 जोड़ी कपड़े, संदूक या अलमारी और बेड दिया जा सकता है। शादी में लड़का वालों व लड़की वालों की तरफ से नशा पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा और डीजे (तेज संगीत) पर भी पूरी तरह पाबंदी रहेगी। बरीपुरी में पांच जोड़ी कपड़े, 2 तोले सोना और 100 ग्राम चांदी दी जा सकती है। बारात की मिलनी पर प्रति बाराती 10 रुपए विदा में दिए जाएंगे। इसके अलावा मृत्यु भोज पूरी तरह बंद रहेगा। पंचायत में पंचों ने कहा कि जो लोग पंचायत के इन फैसलों का अमल नहीं करेगा, उसके कार्यक्रम का समाज, गांव व रिस्तेदार सभी मिलकर बहिष्कार करेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *